मुख्यमंत्री आवास में है वास्तुदोष

0
143

चमोली(संवाददाता)। आदिकाल से ही ज्योतिष भारत की समृद्ध और यशस्वी परंपरा रही है, कई ऐसे ज्योतिषाचार्य भी यहां मौजूद हैं, जो भविष्य के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर देते हैं। हिमालय के उत्तर में स्थित चमोली जनपद में भी ज्योतिष व कर्मकांड के कई प्रकांड विद्वान हैं, इनमें से एक हैं नंदानगर (घाट) के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित शंभू प्रसाद पांडे। हाल ही में जब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए देहरादून से लेकर दिल्ली तक जद्दोजहद चल रही थी और मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे थे, जबकि पुष्कर सिंह धामी जी अपनी सीट से चुनाव हार गए थे तब पंडित शंभू प्रसाद पांडे ने दो दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के दोबारा मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अनिल बलूनी के ग्रह नक्षत्र में ज्यादा कोई ऐसे प्रबल योग नहीं हैं, जो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ले जाएं। उस समय उत्तराखंड के कई राजनीतिक विशेषज्ञों ने खगोल शास्त्रियों ने किसी ने सतपाल महाराज तो किसी ने अनिल बलूनी तो किसी ने धन सिंह रावत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी करी थी दो दिन बाद जो सामने आया, उसमें पंडित शंभू प्रसाद पांडे की भविष्यवाणी सही साबित हुई। उन्होंने पूर्व में भी कई राजनेताओं फिल्म स्टार अच्छे बिजनेस मैन को सटीक भविष्यवाणी की है पूर्व में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का परिवर्तन हुआ उस समय भी कहीं नाम सामने आए पर उन्होंने उस समय भी सफल भविष्यवाणी की पुष्कर धामी मुख्यमंत्री बनेंगे उस समय किसी ने विश्वास नहीं किया पुराने दिग्गज नेताओं को छोड़ कर पुष्कर धामी मुख्यमंत्री बनेंगे फिर भी उनकी भविष्यवाणी सफल हुई।
वे इन दिनों दुबई में हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। दुबई में भी कई लोग उनसे ज्योतिष का परामर्श लेने पहुंच रहे हैं स्थानीय भारतीय मूल के कई व्यापारी भी परामर्श ले रहे हैं। पंडित शंभू प्रसाद ने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास पर भूमि दोष, वास्तु दोष के लिए महाविद्या पाठ होना चाहिए, क्योंकि यहां पर 5 साल का कार्यकाल कोई भी मुख्यमंत्री अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहा है, अगर जो निभा रहा है तो उनको भी कोई ना कोई कलंक लग रहा है लोकप्रियता कम हो रही है अचानक शारीरिक दिक्कत एवं अपनी कुर्सी छोडऩी पड़ रही है। वास्तु भूमि दोष के लिए मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान पर महाविद्या का पाठ कराएं, अगर पूर्व में कराया हो तो फिर करें मुख्यमंत्री आवास पर आठ ब्राह्मणों के द्वारा 21 महाविद्या के पाठ होने चाहिए जिससे उत्तराखंड का मुखिया शांतिपूर्वक निर्विघ्न पूर्वकशासन कर सके।

LEAVE A REPLY