संस्कृत शिक्षा को दिया गया प्रोत्साहन: राज्यपाल

0
152

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में अपना अभिभाषण दिया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र अभिनव प्रयोग हुए है और महाविद्यालय के छात्रों को डीबीटी के माध्यम से टैबलेट की राशि दी गयी। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से आगनबाड़ी केंद्रों में तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों को सप्ताह में चार दिन दूध मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग से डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। राज्य में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों विधवाओं की पेंशन आठ हजार से बढ़ाकर 1० हजार की गई, उन्होंने कहा कि राज्य में बिगत चार वर्षों में 98 हजार 442 हेक्टेयर में 7 करोड़ 86 लाख पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार , सतत, आजीविका एवम स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किये गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पशुपालन विभाग से किसानों को विभिन ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार द्वारा ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना प्रारंभ की गई है।
संस्कृति विभाग का उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरो के संरक्षण संवर्धन एवं उनका सर्वागीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नागरिक उडडयन विभाग द्वारा विगत वर्षोँ में गढ़वाल एवं कुंमाऊं में आई आपदा से प्रभवित सुदूरवर्ती ग्रमीण क्षेत्रो में हेलीकॉप्टर से राहत कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की आय दोगुना करने कद उद्देश्य से दिन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना संचालित है। नागरिक एवम खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना राज्य में लागू की गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण परिवारों को वर्ष 2०24 तक क्रियाशील घरेलू जल संयोजन दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग में दिन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 6 हजार 321 तोकों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण
किया जायेगा और प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 39454 किमी मार्गो का रख रखाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा वर्ष 2०21 में मूल 14 हजार 632 अभियोग पंजीकृत किये गए , जिसमे 72758 का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ई-गर्वनेंस के माध्यम से जनता को ऑन लाइन सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2०21–22 में खनिजों से राजस्व प्राप्ति हेतु निर्धारीत लक्ष्य कुल 75० करोड़ के सापेक्ष नवम्बर 2०21 तक 218 करोड़ 8० लाख का राजश्व अर्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलो को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2०17 में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 191० यथा संशोधित लागू किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड 19 के दृष्टिगत आम जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया, सरकारी कार्यो में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2०21-22 में पांच महानभावों को पुरस्कृत किया गया है।

LEAVE A REPLY