ऋषिकेश। उत्तराखंड बोर्ड की 1०वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई । ऋषिकेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल बोर्ड की हिंदी की परीक्षा सम्पन हुई।बेहद आसान प्रश्न आने से परीक्षार्थियों से चेहरे खिल उठे।परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षा केन्द्रों के बाहर बच्चे आपस में पेपर को लेकर डिस्कशन करते दिखे।लगातार दो साल कोरोना काल की ऑनलाइन पढ़ाई के बाद आज से बोर्ड के छात्र ऑफलाइन मोड पर परीक्षा दे रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा आज यानी सोमवार से ऑफलाइन मोड पर शुरू हो गई है।हरिचंद गुप्ता आर्दश बालिका इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका पूनम शर्मा ने बताया उत्तराखंड बोर्ड द्वारा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के कई कदम उठाए गये हैं। विधालय के परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रही। प्रथम परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन रही।
1०वीं के लिए 1,29,785 व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,13,17० छात्रों का रजिस्ट्रेशन
देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड राज्य में 1०वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है और राजधानी के कई परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और इस दौरान पहला प्रश्न पत्र हिन्दी का रहा और परीक्षार्थियों ने बताया कि यह प्रश्नपत्र काफी आसान रहा। यहां प्रदेश सहित राजधानी में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने पहले ही 1०वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी थी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2०22 का आयोजन आज से 18 अप्रैल 2०22 तक होगा। वहीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थी। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड के 1०वीं की परीक्षा के लिए 1,29,785 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि जिसमे रेगुलर छात्रों की संख्या 1,27,414 और प्राइवेट छात्रों की संख्या 2371 है। उन्होंने बताया कि वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,13,17० छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा है। उन्होंने बताया कि इसमें 1,1०,2०4 छात्र रेगुलर और 2966 प्राइवेट हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड ने 1०वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 1333 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 191 संवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई है।
