संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाने का फरमान

0
140

चमोली(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने जिला नियंत्रण कक्ष डायल 112 शाखा व स्थानीय अभिसूचना ईकाई कार्यालय चमोली का निरीक्षण किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष चमोली का निरीक्षण करते हुए महोदया द्वारा सर्वप्रथम जिला नियंत्रण कक्ष को प्राप्त भेजी जाने वाली सूचनाओं से सम्बन्धित लॉग बुक सहित अन्य पत्रावालियों का निरीक्षण किया गया। आपदा, दुर्घटना व अन्य प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय व वर्चुअल थाने को तत्काल अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद मुख्यालय व अन्य थाना क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्य चौराहों व अन्य संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व यात्रा मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए सीसीटीवी हुए कैमरों को यात्रा से पूर्व दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर थाना/हाईवे पेट्रोल के रिस्पांस की जानकारी लेते हुए 112 के अभिलेखोंध् रजिस्टरों का निरीक्षण कर समय-समय पर अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने सर्वप्रथम कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों के कार्य की जानकारी ली गयी। स्थानीय अभिसूचना इकाई से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए महोदया द्वारा ऑनलाइन संचालित होने वाले पोर्टलों, चरित्र सत्यापनों व पासपोर्ट एनक्वायरी से सम्बन्धित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। गोपनीय अभिलेखों की का गहनता से अवलोकन कर कार्यकुशलता बढाये जाने हेतु प्रभारी अभिसूचना इकाई को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अभिसूचना संकलन को प्रभावी बनाए हेतु सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के साथ सामंजस्य बनाते हुए प्राप्त होने वाली भ्रामक सूचनाओं आदि पर सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

LEAVE A REPLY