पर्यटन नगरी को अपराधमुक्त बनाते पंकज

0
148

प्रमुख संवाददाता
नैनीताल/देहरादून। जनपद के पुलिस कप्तान मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त राज्य के सपने को साकार करने की दिशा में हर दिन आगे बढ रहे हैं जहां उन्होंने अपने जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चला रखा है वहीं अपराधियों के खिलाफ उन्होंने भी खुली जंग का ऐलान कर रखा है। कप्तान ने माफियागिरी व अपराधिकरण को नेस्तानबूत करने की दिशा मे ंएक बडा संकल्प ले रखा है और इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए वह हर दिन आगे बढते जा रहे हैं। पुलिस कप्तान की रणनीति के चलते पर्यटन नगरी में ताबडतोड चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अन्तर्राज्जीय गैंग के दो कुख्यातों को पुलिस टीम ने दबोच लिया जिनके कब्जे से बडी मात्रा में सोना, जेवरात, वारदात में इस्तेमाल करने वाली कार समेत काफी सामान बरामद किया है। इस गैंग ने हल्द्वानी इलाके में ताबडतोड वारदातें की थी जिनका खुलासा इस गैंग से पूछताछ के बाद हुआ है और यह गैंग इतना शातिर है कि कुछ राज्यों में उसने अपना आतंक भरपा रखा था जिसकी कुंडली खंगालने के लिए पुलिस कप्तान ने ऑपरेशन शुरू कर रखा है। कप्तान ने इस गैंग पर गैंगेस्टर लगाने की भी तैयारी शुरू करा दी है। इस गैंग के पकडे जाने से पर्यटन नगरी पुलिस ने एक बडी राहत की सांस ली है।
आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए जनपद की पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी, मुखानी क्षेत्र में ताबडतोड हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था और एक टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर रही थी तो दूसरी टीम सर्विलांस द्वारा घटना स्थलों का डाटा डम्प एकत्रित करने के मिशन में लगी थी इसके अलावा तीसरी टीम द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों की तालाश करने व सुरागरसी के लिए लगाया गया था। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगभग क्षेत्र के दो सौ से अधिक सीसी टीवी फुटेजों को खंगाला गया तो कुछ संदिग्ध प्रकाश में आये इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए दो व्यक्तियों सैय्यद निवासी हसनगंज लखनऊ व कासीम निवासी सितापुर को कालाढुंगी रोड भाखडा पुल के पास से गिरफ्तार किया। गैंग के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा मुखानी, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है उन्होंने खुलासा किया कि दिन के समय बंद घरों के ताले एवं रात्रि समय नौ से बारह बजे के बीच जिन घरों में लाईटें बंद रहती है उनकी रैकी करते थे और रात्रि एक बजे से डेढ बजे के बीच बंद घरों के ताले तोडने के लिए एक फीट से डेड फिट के सरिये का इस्तेमाल तालों को तोडने के लिए करते थे और लॉकर को तोडने के लिए पेचकस का इस्तेमाल किया जाता था। पंकज भट्ट ने बताया कि गैंग ने खुलासा किया कि चोरी करने के दौरान गैंग के लोग नगदी तथा ज्वैलरी व जिन घरों में सीसीटीवी कमरे लगे रहते थे उनके डीवीआर चोरी कर लेते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि इनके कब्जे से लाखों रूपये के सोने के जेवरात और काफी कीमती सामान तथा घटना में शामिल कार भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि यह गैंग अन्तर्राज्जीय चोर गैंग है जिन्होंने कुछ राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रखा है जिसका पता लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस गैंग ने हल्द्वानी मे सभी चोरी की घटनाओं में अपना हाथ होना कबूला है।

LEAVE A REPLY