प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बडे विजन को धरातल पर उतारने के लिए लम्बे मंथन व चिंतन में जुटे हुये हैं और यही कारण है कि मंत्रियों के विभागों के बटवारे को लेकर धामी फंूक-फंूक कर कदम आगे बढा रहे हैं और उनका पहला संकल्प है कि उनकी सरकार में स्पष्ट रूप से पारदर्शिता की छवि राज्यवासियों को शुरूआती दौर से ही दिखाई देने लगे शायद यही कारण है कि विभागों के बटवारे में कुछ समय लग रहा है और यही कारण है कि कुछ मंत्रियों में धुकधुक मची हुई है कि आखिरकार मुख्यमंत्री उन्हें किस विभाग का मुखिया बनायेंगे? फिलहाल मंत्रियों के विभागों का बटवारा अभी एक रहस्य ही बना हुआ है और राज्यवासियों की नजरें मंत्रियों के विभागों के बटवारे पर लगी हुई है?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने ली है। चूंकि विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाये जाने का वचन राज्यवासियों को दिया था तो वह अब पांच साल उत्तराखण्ड पर अपनी नजर बनाकर रखेंगे और अपने सखा पुष्कर सिंह धामी को केन्द्र की सभी विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने का मिशन भी दिया हुआ है यही कारण है कि पुष्कर सिंह धामी अपने शासनकाल में पूर्व सरकार की तरह अपनी सरकार पर तिनकाभर भी आरोप न लगने देने के लिए पूरा स्वरूप तैयार कर रहे हैं और तो और मुख्यमंत्री आवास में किस-किस की तैनाती की जायेगी इसको लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्भवत एक बडा मंथन व चिंतन करने में लगे हुये हैं। नई सरकार में मुख्यमंत्री आवास की पुरानी टीम के लोग शामिल होंगे यह भी अभी तक एक रहस्य बना हुआ है? उत्तराखण्ड में नई सरकार का गठन हो गया है लेकिन सरकार गठन के बाद अभी तक मंत्रियों के विभागों का बटवारा न होने से कुछ मंत्रियों व उनके करीबियों में एक बेचैनी देखने को मिल रही है और उनमें इस बात को लेकर धुकधुक हो रही है कि सरकार के मुखिया उन्हें किस विभाग से नवाजेंगे। चर्चा है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाने के संकल्प को देखते हुए सभी मंत्रियों को उनकी योग्यता के हिसाब से विभागों का प्रभार देंगे। अभी मंत्रियों के विभागों के बटवारे में कुछ समय लग सकता है क्योंकि आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए गोवा गये हुये हैं इसलिए उनके आने के बाद ही मंत्रियों के विभागों के बटवारे को हरी झंडी मिलने की संभावना है। फिलहाल यह तय नहीं है कि किस मंत्री को सरकार में कौन से विभाग का मंत्री बनाया जायेगा।
