महिला विधायक ऋतु भूषण खंडूडी सहित अन्य का स्वागत

0
159

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों का भव्य फूल मालाओं से स्वागत किया गया और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नृत्य किया। इस अवसर पर विधायक व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
यहां बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय मेंनवनिर्वाचित विधायकों का भव्य फूल मालाओं से स्वागत किया गया और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य कर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खूडूडी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और जीत की बधाई दी गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक डा. धनसिंह रावत ने कहा है कि अब और तेज गति से विकास होगा और अपनी विधानसभा क्षेत्र का विकास और अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है और वह उसका सम्मान करते है और अब तेजी के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जायेगा। उन्होंने मत के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का बीजेपी ने किया था वायदा उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद उन्हें दिया है और जनता के हितों व उनके साथ किये गये वायदों को पूरा करने का काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड में किये गये विकास पर जनता ने मुहर लगाई है और अब अपने क्षेत्र का फिर से तेजी के साथ विकास किया जायेगा और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किये गये वायदों को पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अरविन्द पांडेय ने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद उन्हें दिया है और जनता के हितों व उनके साथ किये गये वायदों को पूरा करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने का काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विकास को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में अधूरे छूटे कार्यों को पूर्ण करने का काम तेजी से किया जायेगा। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाया जायेगा और वहां पर विकास की गंगा बहाई जायेगी और इसके लिए शुरूआती दौर से ही काम शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायकों का स्वागत करने वालों में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भटट, बलजीत सोनी, खेमचन्द गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY