उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता खत्म

0
169

देहरादून(संवाददाता)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा है कि प्रदेश में सामान्य विधानसभा चुनाव के लिए पिछले आठ मार्च से लगाई गई आदर्श आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब जन सामान्य के कामकाज में तेजी आयेगी।
यहां जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में आठ जनवरी 22 से विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार समस्त संबंधित रिटर्निंग आॅिफसरों द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2०22 के मतगणना परिणाम घोषित किये गये है। उन्होंने कहा कि आयोग के अनुसार उत्तराखंड राज्य में निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आदर्श आचार संहिता निष्प्रभावी हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी आयोग के दिशा निर्देशों से अपने अधीनस्थ विभाग व कार्यालयों को निर्देशित करेंगें।

LEAVE A REPLY