पंकज का महिलाओं को महिला दिवस पर गिफ्ट

0
127

नैनीताल(भुवन सिंह)। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज जनपद की महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उनके खोये कीमती मोबाइलों को आज पुलिस दफ्तर में लौटाये तो मोबाइल पाने वाली महिलाओं ने पुलिस कप्तान को थैक्यू कहकर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि उन्हें तो यकीन ही नहीं था कि उनके मोबाइल फोन मिल जायेंगे लेकिन पुलिस कप्तान ने आज महिला दिवस पर उनके खोये मोबाइल फोन वापस दिलाकर उन्हें एक बडा तोहफा दिया है जिसे वह जीवनभर नहीं भूल पायेंगे।
जनपद के पुलिस कप्तान पकंज भट्ट ने फरवरी 2०22 तक खोये मोबाइल फोनों को तलाशने का टास्क नितिन लोहनी ऑपरेशन सीओ को सौंपा था और शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर खोये गये मोबाइलों की आईएमईआई नम्बरों को सर्विलांस पर लगाने के बाद उनकी लोकेशन के आधार पर खोये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान से 137 मोबाइल फोन रिकवर किये गये जिनकी कीमत लगभग सोलह लाख रूपये है। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने इस बात की समीक्षा की कि कितनी महिलाओं के मोबाइल फोन खोये थे। इनकी सूची का लेखा-जोखा देखने के बाद आज पुलिस कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन महिलाओं को अपने कार्यालय में बुलाया जिनके मोबाइल फोन खो गये थे। महिला दिवस पर पुलिस कप्तान ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की टीम के सामने उनके खोये हुये मोबाइल फोन वापस किये। पुलिस कप्तान के हाथ से अपने खोये फोन पाने के बाद महिलाओं के चेहरे पर एक बडी मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने अपने मोबाइल फोन पाने के बाद पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि आज जिस तरह से उनके खोये फोन उन्होंने उन्हे ंलौटाये हैं उसको वह कभी नहीं भूल पायेंगे।

LEAVE A REPLY