विकासनगर (संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध नशाध्ड्रग्स खरीदने व बेचने वालों के विरुद्ध सम्पूर्ण जनपद मे व्यापक स्तर पर अभियान चलाया हुआ हैं। जिसके परिपक्ष्य मे लगातार जनपद मे नशा तस्करो, पेड़लरो कि धरपकड़ जारी हैं। स्कूल के बच्चों को नशे की लत से बचाने हेतु लगातार संगोष्ठी के माध्यम से पुलिस प्रयास कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विगत माह अपराध गोष्टी मे समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश निर्गत किये गये थे कि नशे का सबसे ज्यादा दुष्परिणाम स्कूली छात्रों मे देखने मे आया है। जो अपनी छोटी सी भूल से इसमे सलिप्त होकर आदि हो जाते है, तथा अपने भविष्य को बर्बाद कर लेते हैं, इससे समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। यदि युवा ही नशे का आदि हो जायेगा तो राष्ट्र भी कमजोर होगा, तो ऐसे कृत्य से छात्रों को बचाने के लिए अपने अपने थाना क्षेत्र मे स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों मे जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नशे के दुष्परिणामो से भली भांति अवगत कराकर उन्हे जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है।
उक्त आदेश के बाद थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ द्वारा पुलिस बल के साथ राजकीय इंटर कॉलेज पुराना कालसी मे एक सामूहिक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित छात्रध्छात्राओं को नशे के दुष्परिणामो के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया गया। इससे बचने का एकमात्र उपाय नशा व ड्रग्स से दूर रहे, नशे को हमेशा ना कहे, किसी की भी बातो मे आकर कोई भी नशा न करे, जो नशे के आदि हो गये है,उनको भी इसके दुष्परिणामो से अवगत कराकर नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करे, नशे से आपको शरीरक, मानसिक, आर्थिक हानि के साथ साथ सामाजिक व नैतिक हानि भी होती है, नशा करने वालो को समाज भी हीन दृस्टि से देखता है, क्योकि वह अपना जीवन तो तवाह कर ही चुका होता है, अपने परिवार को भी अत्यधिक परेशानी देता है।
