शिक्षका के प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली

0
194

नैनीताल(संवाददाता)। एक स्कूल की शिक्षका से एक तरफा प्यार की ओर आगे बढऩे वाले युवक के मोबाइल नम्बर को जब शिक्षका ने ब्लॉक किया और उससे अपनी दूरी बनाई तो युवक एक तरफा प्यार में आगे बढता चला गया और उसका एक तरफा प्यार उसके सिर पर जनून बनने लगा और उसके इस जनून का हश्र एक तरफा प्यार में उसकी मौत की कहानी लिख गया। प्यार में मौत को चुनने वाले युवक की लाश मिलने पर पुलिस कप्तान समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके से एक तमंचा और फोन बरामद किया जिसमें शिक्षका व युवक के बीच की चैट को खंगाला जा रहा है और म्यूजिक ऐप से जुडे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है तथा यह जांच शुरू हुई है कि युवक ने एक तरफा प्यार में खुद मौत चुनी या फिर उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है?
मिली जानकारी के अनुसार आज मल्लीताल स्थित गोपाला सदन में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया। पुलिस मृतक के मोबाइल से चैट हिस्ट्री निकाल जांच में जुट गई है। नैनीताल के शेरवानी स्थित गोपाला सदन में राजस्थान निवासी सौरभ पांडेय की लाश मिली है। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास से 315 बोर का एक तमंचा और खोखा भी मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जांच में जुट गई हैं। मौका ए वारदात पर नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट पहुँचे और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम को मामले की जांच के लिए गठित किया गया है, साथ ही युवक के मोबाइल से नैनीताल निवासी एक शिक्षका के साथ चैट हिस्ट्री को भी खंगाला जाएगा। पुलिस कप्तान ने बताया कि युवक और शिक्षका एक दूसरे को चार साल से जानते थे। मैडम द्वारा बताया गया कि युवक डेड साल से उन्हें परेशान कर रहा था जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। मामले में रुपए की लेन देन की बात भी सामने आई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जांच की जा रही है कि युवक ने प्यार में खुद आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY