खाई में समाई कार तीन की मौत

0
141

कोटद्वार(संवाददाता)। कोटद्वार के दुगड्डा फतेहपुर बैंड के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सभी शिक्षक थे जिनमें एक पुरूष और दो महिलाओं की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में रेस्क्यू किया और सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार सूचना एक कार के खाई में गिरने की खबर मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पोस्ट कोटद्वार से आरक्षी लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त गाड़ी वैगनआर थी, जिसका नंबर न्ज्ञ 15 ब् ०853 है। उक्त वाहन कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही थी जिसमें सभी शिक्षक सवार थे। दुगडडा फतेहपुर बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर 7० मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें कुल 5 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल है। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु 1०8 के माध्यम से कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। व मृतकों में ०1पुरुष और ०2 महिलाएं हैं। जिनके शवों को एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में कोटद्वार की पूनम रावत, वंदना भण्डारी व दीपक शाह थे जबकि घायलों में अरूण कुमार व ड्राईवर जयवीर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY