और अवैध सम्बन्ध के चलते हुआ दोहरा हत्याकांड

0
145

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में अवैध सम्बन्धों को लेकर एक पति-पत्नी की हत्या किये जाने के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आनन-फानन में जांच पडताल की तो खुलासा हुआ कि हत्यारे ने पैसों के लालच में महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाये और जब उसके पति को इस बात की भनक लगी तो वह हैरान हो गया और हत्यारे ने जब उससे भी अपने पैसों की डिमांड की और महिला को ब्लैकमेल कर उससे कई बार अवैध सम्बन्ध बनाये तो मामला बिगडता चला गया और आखिरकार हत्यारे ने पति-पत्नी की हत्या कर अपनी एक बडी सनक दिखा दी।
घटना को कल रात ढाई बजे पटेल नगर के विद्या विहार में अंजाम दिया गया आरोपी सपना और मृतक राजेंद्र सिंह के फ्लेट पर पहुंचा और शराब पीने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे वक्त से सपना और राजेंद्र के साथ इसी किराए के मकान पर रहता था और राजेंद्र के साथ में कुछ पैसों के लेनदेन के चलते आरोपी के अवैध संबंध सपना से बन गए थे और जब कल देर रात आरोपी एक बार फिर से सपना के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया तो मृतक राजेंद्र और आरोपी के बीच झगड़ा बढ़ गया और पति के विरोध करने के बाद आरोपी ने सपना के सर पर तवे से वार किया और उसी तवे से सपना के पति राजेंद्र की भी जान ले ली और वहां से फरार हो गया वही आनन-फानन में पुलिस महकमा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की और सुबह तकरीबन साढे चार बजे काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस के सामने ये भी कबूला कि मृतक दंपति द्धारा उससे पैसे उधार लिए गये थे और इसी की एवज में वो मृतिका के साथ अवैध संबंध भी बना चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी का महिला के घर पर काफी समय से आना-जाना था। शुक्रवार रात जब आरोपी महिला के घर पहुंचा तो महिला के पति और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने रसोई में रखे तवे से महिला और उसके पति पर हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है वही मामले में पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है एसएसपी देहरादून ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों का लग रहा है पूछताछ लगातार जारी है शवो का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY