स्मार्ट सिटी की अधूरी सड़कें देख डीएम भड़के

0
85

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी के डीएम शहर को बदहाल देखकर खुद सड़कों पर टीम के साथ उतर आते हैं और धरातल पर बदहाल व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द से जल्द उसे ठीक करने का अल्टीमेटम देते हैं। शहर के कुछ इलाकों में स्मार्ट सिटी की सड़कों का अधूरा काम होने की खबर जैसे ही डीएम को लगी तो वह आज अपनी टीम के साथ खुद मैदान में उतार आये और अधूरी सड़कें और सड़क के किनारे पडी निर्माण सामग्री को देखकर कार्यदायी संस्था पर डीएम नाराज हुये और उन्होंने जल्द से जल्द सडकों का निर्माण करने का आदेश दिया तो वहां मौजूद अधिकरियों को इस बात का इल्म हो गया कि मौजूदा डीएम की नजरें हमेशा शहर पर टिकी रहती हैं इसलिए अवैध निर्माणों को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा साथ ही यह चेतावनी भी दी कि काम में कोताही बरतने वालों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जायेगी।
दिलाराम बाजार के पास स्मार्ट सिटी के नाम पर छोडे गये अधूरे कार्य से जहां लोगों को परेशानी हो रही है और वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी व मुख्य कार्याधिकारी स्मार्ट सिटी डा. आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को रात दिन काम करने के निर्देश दिये। यहां दिलाराम बाजार के पास स्मार्ट सिटी के नाम पर छोडे गये अधूरे कार्य से जहां लोगों को परेशानी हो रही है और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी व मुख्य कार्याधिकारी स्मार्ट सिटी डा. आर राजेश कुमार ने ईसी रोड से स्मार्ट सिटी के कार्यो का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और श्रमिकों को बढाने के साथ ही रात्रि में कार्य करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य कार्याधिकारी स्मार्ट सिटी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि जहां पर दिन के समय ट्रैफिक ज्यादा रहता है ऐसे मार्गों में रात्रि के समय कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये और उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिेय। इस दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जबसे डीएम डा. आर राजेश कुमार ने राजधानी का पदभार संभाला है तबसे उन्होंने स्मार्ट सिटी के काम को जल्द से जल्द पूरा कराने का टास्क कार्यदायी संस्था को दे रखा है और डीएम की नजरें हमेशा इस बात पर बनी रहती हैं कि कहीं पर भी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री न लगे और जो भी स्मार्ट सिटी के अन्दर कार्य हो रहे है उसमें शत-प्रतिशत गुणवत्ता बनी रहे। डीएम ने साफ कहा है कि शहर को स्मार्ट बनाना उनका दायित्व है और स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए वह रात-दिन काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY