महामहिम और अफसरों में भी दिखा मतदान करने का जोश

0
87

देहरादून(नगर संवाददाता)। विधानसभा चुनाव 2०22 के लिए राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने कैंट स्थित मैख गुरूंग कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया।
इस अवसर पर राज्य व जिले के अधिकारियों ने अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। यहां मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनके स्तर से अनेक कार्यों के साथ ही साथ जन जागरूकता अभियान, नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने का आव्हान किया गया।
उनका कहना है कि प्रदेश भर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चल रही है और कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें आई है जिन्हें दूर कर लिया गया है और वहां पर तत्काल प्रभाव से मशीनों को बदल दिया गया। उनका कहना है कि मतदाताओं को थोडी सी परेशानी हुई है लेकिन उसके बाद भी अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान करने आ रहे है। इस अवसर पर नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने कहा कि मतदान सभी का मौलिक अधिकार है और लोगों को अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए जिससे एक मजबूत लोकतंत्र स्थापना हो सके। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी पत्नी के संग पहुंचकर मतदान किया । वहीं दूसरी ओर मुस्लिम महिलाओं में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY