खानपुर (संवाददाता)। पत्रकार उमेश कुमार का खानपुर विधानसभा में इतना बडा भौकाल बन गया कि विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर हर दूसरा आदमी उमेश कुमार को चुनाव में जीत दिलाने के लिए हुंकार भरने लगा। उमेश कुमार को खानपुर विधानसभा सीट पर मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी लोग घबरा गये और उनकी घबराहट देर रात उस समय देखने को मिली जब बसपा प्रत्याशी रवीन्द्र पनियाला, उसके दो पुत्रों व तीन और के खिलाफ एक राय होकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। उमेश कुमार पर हुये हमले के बाद हजारों की भीड में देर रात खानपुर थाने पर डेरा डाला और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाये कि आखिरकार वो कहां सो रही थी जब इलाके में हमलावर उमेश कुमार को मारने के लिए घात लगाये बैठे थे।
कल देर रात निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार उमेश कुमार पर हुए हमले में बड़ी कार्यवाही हो गई है। आपको बता दें कि कल देर रात तुगलपुर क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी रवीन्द्र पनियाला द्वारा वोटों की खरीद फरोख्त की जा रही थी जिस पर स्थानीय चौहान ,सैनी व अन्य सभी समाज के लोगो द्वारा विरोध किया गया। जब समर्थको द्वारा इसकी सूचना पत्रकार उमेश कुमार को मिली और वो मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर ही जानलेवा हमला हो गया था और उनकी गाडिय़ों को तोड़ दिया गया। जिसके बाद हजारों हजार की सँख्या में उमेश कुमार के समर्थक मौके पर पहुंचे जिंसके बाद खानपुर थाने में इस सम्बंध में कार्यवाही की गई। अब इस मामले में बसपा प्रत्याशी रविन्द्र पनियाला समेत 6 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बता दें कि धारा 147, 148 ,149 , 323, 3०7, 427 में मुकदमा दर्ज किया गया है। संजीव , अजय ,अमर और फौजी के खिलाफ भी इन्ही धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
