कई राज्यों में लोगों ने कांग्रेस को किया सत्ता से बाहर

0
103

रूद्रपुर/ देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत माता की, जय मां नैना देवी, मानस खंड की पवित्र भूमि, मां पूर्णागिरी, मोटेश्वर महादेव, पंच मंदिर को श्रद्धापूर्वक नमन, रीठा साहिब व नानकमत्ता को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। वीर उधम सिंह को भी नमन करता हूं जिनके नाम पर उधम सिंह नगर जिला बसा है। जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। देवभूमि के आप सब लोगों को कोटी कोटी अभिनंदन करता हूं। ऊधम सिंह नगर में एक तरह से मिनी इंडिया की झलक दिखती है और जहां के लोग यहां नही रहते हो और अपना भाग्य आजमाने नहीं आते है। उन्होंने कहा कि भाजपा व उत्तराखंड के बीच का रिश्ता हमारी विरासत है। उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि उत्तराखंड से कांग्रेस को बेदखल करें।
यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन सैलाब को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मोहर लगा दी है। अंतिम दिन प्रचार है। जनता में उत्साह व उमंग है और इसे देखकर ऐसा लग रहा है आप लोग मेरी सभा सुनने नहीं बल्कि धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आये है। 14 फरवरी को पूरे उत्तराखंड को धर से जरूर निकालना है कमल के निशान पर बटन दबाना है और कोरोना महामारी के चलते कि इस बार लग रहा था कि इस तरह से रैली करना संभव होगा या नहीं लेकिन देश व उत्तराखंड के लोगों की ताकत ने इस रैली को सच कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के पास वैक्सीन की सुरक्षा कवच है और उत्तराखंड ने रिकार्ड समय में शत प्रतिशत आबादी का सिंगल डोज करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्रीमान धामीजी व उनके सरकार के टीम को बधाई देता हूं कि उन्होंने वैक्सीन को गांव गांव तक पहुंचाने का काम धामीजी ने किया और ऐसे लोगों को मुंह बंद कर दिया है कि दूर सुदूर तक वैक्सीन कैसे पहुंचेंगी और वैक्सीनेशन के दौरान लगातार बदनाम किया है यह वही लोग है जो वैक्सीन को लेकर अफवाहे फैलाने में लगे थे और वैक्सीन सबके लिए होती है और इनको तकलीफ थी की हर देशवासी सुरक्षित हो जायेगा और लोग पहले मोदी व धामी का भी जय जयकार करेंगें।
उन्होंने कहा कि यह विकृत राजनीति वाले लोग है और औरों का बुरा सोचते है यह लोकतंत्र में नहीं चलेगा और बदरीनाथ केदारनाथ, मसूरी, नैनीताल में यात्री आना शुरू हो जायेंगें और उनकी खिचडी कैसे पकेगी और रोजगार व उद्योग धंधे फिर से चल पडेंगें। इन्होंने कितना खतरनाक खेल खेला और सब कुछ पटरी पर आ जायेगा तो मोदी को गाली कैसे देंगें। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है और 18 साल व बेटियों के लिए 1० साल उनकी जिन्दगीयों के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे लोगों के रोकने से रूकने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन रोजगार फिर से पटरी पर आ गया है और उधम सिंह नगर के उद्योग पटरी पर और सौ साल में ऐसी महामारी नहीं देखी है और सबको अपनी चपेट में लिया है और सरकार ने लगातार प्रयास किया कि तबाही कम से कम हो। छोटे उद्यमी है उसे विशेष तौर पर ढाई लाख करोड रूपये की मदद की गई। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज को अपना हक पाने के लिए धामी सरकार को बधाई दी और पूर्वी पाकिस्तान को हटाने का काम किया और संस्कृति व विरासत याद आ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजना से मदद मिलने से जो बंद होने के कगार पर थे वह बच गये और लाखों का रोजगार सुरक्षित हो गया। छोटे उद्यमियों को भी लाभ मिला है और डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास को रतार दी है और जनता के हितों को सुरक्षित किया। तराई से पहाडों पर बसे गांवों में किसी भी गरी को भूखे नहीं सोने दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत आज भी गरीब को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब महिला रास्ते से गुजर रही हो तो कोई पूछ ले तो वह किस प्रकार से मोदी को आशीर्वाद देती है और मां बोल रही थी हमने हमारे बच्चों को नौ महीने पेट में पाला और वह अपने अपनों में खो गये और हमारा सच्चा बेटा मोदी है। मोदी के साथ माताओं व महिलाओं तो वह पीछे नहीं हटेंगें। पर्यटन प्रभावित होने से धामीजी की सरकार ने आर्थिक सहायता जारी की और गरीब मजदूर महिलायें कह रही है और कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी महामारी आती न जाने क्या होता यह मुफ्त राशन आप तक पहुंचता क्या और कहीं और बिक जाता और घोटाला करते।
उन्होंने कहा कि पहले कभी मुफ्त सिलेंडर पहुंचता क्या और महिलाओं के खाते में रूपये भेजे तो कांग्रेस खाते नहीं खोलते और सरकार के खजाने से निकल जाता आप तक नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दशकों से एक ही पालिसी रही है और चुनाव में बडे बडे वायदे करो और सरकार बनी तो घोटाले व भ्रष्टाचार करेंगें और कांग्रेस के यह जो वायदे झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस के वायदे, 4० साल से गरीबी हटाने के लिए कह रहे है और यह गरीबों को हटाने में लगे रहते है और पहाड के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा और शौचालय, नल से जल की सुविधा मूल सुविधा देने के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और इसका लाभ माताओं व बेटी महिलाओं के काम आयेगा।
उन्होंने कहा कि धामीजी की सरकार ने नई सडकों का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड का काम पूरा होने वाला पर्यटन व उद्योग दोनों को इसका लाभ मिलेगा, मानसखंड का विकास धामी सरकार ने संकल्प लिया है और ऐसी जगह रेल पहुुंच रही है जहां लोग सोचते नही। हल्द्वानी काठगोदाम में बाईपास बनाया जा रहा है रामपुर से रूद्रपुर के बीच फोर लेन का काम जल्दी ही पूरा होने वाला है। नगीना हरिद्वार के बीच फोर लेन हाईवे बन रहा है और पंतनगर को भी ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में पर्वत माला की घोषणा की गई। उत्तराखंड में फूलों की खेती की अपार संभावनायें है।
उन्होंने कहा कि देहरादून के सेलाकुई के सुगंध पौधों की स्थापना , काशीपुर में ऐरोमा पार्क विकसित किया जा रहा है सितारगंज में प्लास्टिक औद्योगिक प्लांट स्थापित घोटाले के चौके धक्के लगाते रहे और खनन माफियाओं के साथ मिलकर मां गंगा को नहर घोषित किया था और मां गंगा को लूटने में लगे हुए थे और गंगा पर भी हाथ चालाकी करके रूपयों की चोरी में लगे हुए थे।

LEAVE A REPLY