पहाडों की ऊचाई तक उत्तराखण्ड के विकास और समृ(ि को ले जाना

0
86

अल्मोडा/देहरादून। अल्मोडा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर देश के विकास में बाधा बनी कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया और कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सबमें डालो फूट मिलकर करो लूट। मंच से मोदी ने साफ किया कि भाजपा ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है ये संकल्प पत्र इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में बडी भूमिका निभायेगा। इसमें उत्तराखण्ड के विकास के लिए यहां के युवाओं, महिलाओं, किसानों, सभी के लिए नये संकल्प लिये गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना सम्बोधन शुरू करने से पहले कुमांऊनी भाषा में रैली में आये जनसैलाब का हाथ जोडकर अभिवादन किया और बोले कि तीन राज्यों में मैने जो उत्साह देखा है भाजपा के प्रति जो प्यार देखा है वह अभूतपूर्व था और मैं देख रहा हंू कि मतदाता कभी अच्छे कामो को भूलते नहीं है इरादों को भूलते नहीं है, नेक इरादों का साथ नहीं छोडते हैं। उन्होंने कहा कि कल उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में भी जनता ने भाजपा के लिए जबरदस्त कमर कसी है और नौजवानों ने भी कमर कसी और किसान मैदान में जुट गये हैं। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में भी भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह रहा है। मैं कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी सब रिकार्ड तोडकर जितने वाली है और उत्तराखण्ड के बारे में किसी को भी जरा सी आशंका है तो मेरे अल्मोडा में आकर देखिए। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हंू कि चोरो तरफ एक जनसैलाब आ रखा है और यही दिखाता है कि एक बार फिर भाजपा सरकार आ रही है। जिन लोगों को उत्तराखण्ड की जनता का निर्णय देखना हो तो यह जनसैलाब को देखकर समझ सकते हैं विपरीत परिस्थितियों में भी यह माहौल विजय का संदेश दे रहा है। मोदी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग यह बात जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखण्ड का उज्जवल दशक बना सकती है। इसलिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड में आना तय है। भाजपा का संकल्प है जितनी ऊचांई हमारे पहाडों की है उतनी ही ऊचाई तक हमे उत्तराखण्ड के विकास और समृद्धि को लेकर जाना है। डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी पूरी ताकत और समर्पण भाव और एक ही निष्ठा से आपकी सेवा में लगी है अब उत्तराखण्ड के विकास शिखर की तरफ बढ चला है एक नई पहचान मिल रही है। भाजपा ने भी अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है वह विकास की नई ऊर्जा से भरा हुंआ है। विकास तभी होता है जब बिना भेदभाव के काम किया जाये।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस संकल्प को लेकर काम कर रही है लेकिन हमारा विरोध करने वाले उनका फार्मूला क्या है उनका इतिहास क्या है उनकी करतूत क्या है उनकी भाषा क्या है आपको बराबर याद है और इसलिए मैं कहूंूंगा कि हमारे विरोधियों की फार्मूला इतनी है सबमें डालो फूट मिलकर करो लूट। उत्तराखण्ड ही नहीं पूर देश में यह नीति रही है सबमें डालो फूट मिलकर करो लूट। उत्तराखण्ड से ज्यादा इस साजिश का शिकार कौन हुआ होगा। ये देश में जात,पात,मत,मजहब,भाषा राज्य के नाम पर फूट डालते हैं और राज्य में जाकर इलाको में फूट डालते हैं। पहाडी है तराई है उत्तराखण्ड से ज्यादा इस साजिश का शिकार और कौन हुआ होगा। इन्होंने हमेशा गढवाल और कुमांऊ की लडाई कराने की साजिश रची कि उत्तराखण्ड को लूट सकें। चाहे कुमांऊ हो चाहे गढवाल हो हमारे लिए तो पूरा उत्तराखण्ड देवभूमि हैं। हमारी यहां की माता है सदैव आशीर्वाद देती रहती है। हमने केदारनाथ को ऊंचाई दी है और पूरी ताकत झोंक दी है और अगले पांच सालों में मानस खण्ड टूरिज्म सर्किट बडी प्राथमिकता रहने वाला है। अभी कुछ समय पहले ही मुझे हल्द्वानी में कुमांऊ के लिए 17 हजार करोड रूपये से ज्यादा के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण का सौभाग्य मिला था। यह सिर्फ घोषणा ही नहीं जमीन पर उतरने वाली बात बता रहा हंू। पर्यटन और विकास की असीम योजनायें लेकर आये है चारधाम ऑल वेदर रोड टनकपुर को भी मिलने वाला है। आज वे लोग आपसे वोट मांगने आ रहे हैं जिन्होंने आप पर कभी उत्तराखण्ड के सामर्थ पर विश्वास किया ही नहीं। पूरे देश ने देखा उत्तराखण्ड उन राज्यों में शामिल हुआ जिन्होंने सबसे पहले शत-प्रतिशत पहली डोज का रिकार्ड बनाया और टीके पर टोका-टोकी करने वाले ये लोग क्या कह रहे थे आपको याद है न हम उत्तराखण्ड के दूर-दूर रहने वालों की जान बचाने के लिए रात-दिन एक कर रहे थे। कहते थे कैसी अफवाहें फैला रहे थे पहाडों पर एक गांव तक वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती। उत्तराखण्ड पर इतना अविश्वास है उन लोगों का क्योंकि उन्होंने कभी ये काम किया ही नहीं। जबकि सरकार उत्तराखण्ड को कोरोना से बचाने के लिए रात-दिन मेहनत करती रही। चाहे वो नदी-नाले हो या प्राकृतिक आपदा हो बर्फवारी हो सब कठिनाई को पार करके हमारे परिश्रमी गांव-गांव तक पहुंचे ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचे इसी लक्ष्य को लेकर काम किया।

LEAVE A REPLY