भाजपा का दृष्टि पर है एक विजन: गडकरी

0
98

देहरादून(संवाददाता)। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि व वीर जवानों की भूमि है जो सैनिक अपनी जान हथेली पर रखकर देश की सुरक्षा करते है और उन सभी का अभिवादन करते है और भाजपा का दृष्टि पत्र में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है और जिसे निश्चित तौर पर पूरा करने का काम किया जायेगा। यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड विधानसभा 2०22 के चुनाव के लिए दृष्टि पत्र 2०22 को जारी करते हुए गड़करी ने कहा है कि भाजपा का दृष्टि पत्र एक विजन है और उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आंखे दान करना आसान होता है लेकिन दृष्टि दान करना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सहित देश तरक्की कर रहा है और और जो काम पचास साल में नहीं हुए वह सात साल में भाजपा की केन्द्र सरकार ने कर दिखाये है।
उन्होंने कहा कि भाजपा दूर दृष्टि और विजन है जो कहती है वही करती है। उन्होंने कहा कि आज देश में पैसे की नहीं बल्कि दृष्टि की कमी है और जिसे भाजपा दूर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दृष्टि पत्र में सभी वर्ग व सभी लोगों का भविष्य का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है और जिन बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है उस पर भाजपा की राज्य में आने वाली सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने नमामि गंगे में व्यापक स्तर पर काम किया और गंगा को अविरल बनाने का हर स्तर पर काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 1० शहरों में 33 परियोजनाओं को बनाने का काम किया गया और गंगा को अविरल किया गया।
उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आत्मा है और देवभूमि के रूप में चार धाम की यात्रा भी महत्वपूर्ण है और गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम केन्द्र सरकार ने किया और इसमें राज्य की सरकार का व्यापक स्तर पर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर और तीव्र गति से राज्य का विकास किया जायेगा और इसके लिए भाजपा कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि स्विटरजरलैंड व उत्तराखंड एक समान है और यहां पर साढे 12 हजार करोड की वॉल वेदर रोड का काम किया जा रहा है। इसलिए स्विटरजरलैंड से इंजीनियरों को बुलाकर इसका डीपीआर तैयार कर काम किया गया और रेलवे परियोजना के अंतर्गत टर्नल स्थापित किये है और जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण को समाहित किया गया है और सड़क निर्माण में एक भी पेड़ का कटान नहीं किया जायेगा और सभी पेड़ों को ट्रांस प्लांट किया जायेगा और उत्तराखंड में इसके लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्यावरण की रक्षा करने का काम किया जायेगा और चार धाम राज्य की लाईफ लाइन है और शेष सड़कों का कार्य इस वर्ष तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक चार धाम का काम पूरा कर लिया जायेगा और कैलाश मानसरोवर व मानस सरोवर पर काम किया जा रहा है और यह भी इस वर्ष तक पूरे कर लिये जायेंगें।
उन्होंने कहा कि सागर माला परियोजना के अंतर्गत 1०2 नदियों को जोडा गया है और इसके बाद भारत माला और अब पर्वतमाला योजना के अंतर्ग सात तालों पर रोपवे का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, पिथौरागढ़, बौराणी, पालाटी बैंड, मुन्स्यारी, औली, ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव तक रोपवे का निर्माण यिका और व्यापक स्तर पर औली का विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के 197० के जमाने में प्रकरणों को केन्द्र सरकार ने निपटाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली से देहरादून सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें लोग दो घंटे में दिल्ली से दून पहुंच जायेेंगें और पांच साल में उत्तराखंड अमेरिका की सड़कों की तरह दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने का श्रेय जनता को जाता है और इस बार में राज्य की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत की सरकार देगी ऐसा उनका विश्वास है और जनता ऐसा आशीर्वाद देगी और दृष्टिपत्र में जो वायदे किये गये है उनको पूरा करने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी आर पी सिंह, रेखा वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, अनिल गोयल, विनय गोयल, देवेन्द्र भसीन, मनवीर चौहान, बलजीत सोनी, आदि शामिल रहे। संचालन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया।

LEAVE A REPLY