देहरादून(नगर संवाददाता)। पेट्रोल, डीजल व खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि होने के कारण बेतहाशा बढ़ती महंगाई और प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी दर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों ने यूनिवर्सल पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग क प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप पर जनता के साथ प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के विरुद्ध जम कर नारे बाजी की गयी। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज मे सभी चीजों के दाम बहुत कम हुआ करते थे परंतु अब पेट्रोल-डीजल, गैस,तेल,खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है और बेरोजगारी दर बढ़ता जा रहा है परंतु भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को कम करने के विपरित बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बेरोजगारी दर आज उत्तराखंड में सबसे ज्यादा है परंतु भाजपा सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है और अगर महंगाई व बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं किया गया तो हमें लगातार प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के यूपीए कार्यकाल दो के समय गैस सिलेंडर के दाम चार सौ रूपये थे और आज गैस, पेट्रोल व डीजल के साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है और आम आदमी का जीना दूभर हो गया है और अब जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही महंगाई को नियंत्रित करने में सक्षम है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, देवेन्द्र सिंह, पार्षद निखिल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, अमीचंद सोनकर, जहांगीर खान, नीरज नेगी, विकास नेगी, ताराचंद नागपाल, राजीव सरीन, हेमराज, अशोक कुमार, राजेश सरीन, सहराज खान, गुल गोशन सिंह, मलकीत सिंह, मनमीत सिंह मोंटी, गुरविंदर सिंह, सन्नी, विशाल सिंह, सतनाम सिंह, गुलशन सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नीरज सोनकर, दीपक सोनकर, विनीत सोनकर, सतीश सोनकर, दीप पंवार, सावन कुमार, राहुल सोनकर आदि मौजूद थे।
