लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं कैंट बोर्ड: नवीन

0
150

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि छावनी परिषद गढ़ी कैंट लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है क्योंकि हमारे द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार कैंट बोर्ड कार्यालय में सीईओ को ज्ञापन दिया गया।
क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए प्रदर्शन भी किया गया बावजूद इसके कैंट बोर्ड लोगों की समस्याओं के निदान के मामले मे लचर रवैया अपना रहा है। यहां जोशी ने आज राजेंद्र नगर कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने कई बार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंट बोर्ड को अवगत कराया था लेकिन कैंट बोर्ड क्षेत्र की समस्याओं को समाधान करने के लिए गंभीरता से नहीं लिया जो प्रमुख समस्याएं हमने उठाई थी वह जस की तस है। जोशी ने कहा कि वह विधानसभा के क्षेत्रवासियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद पूर्ण रूप से आंदोलन छेड़ेंगेअधिकारी लोग अगर लोगों की समस्याओं का निवारण करने में गंभीरता नहीं लेते हैं तो हम कैंट बोर्ड का अनिश्चित काल के लिए घेराव करेंगे। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि कैंट बोर्ड का यह रवैया जन भावनाओं के अनुरूप नहीं है अगर कैंट बोर्ड लोगों की समस्या नहीं सुनता है तो इससे प्रतीत होता है यह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं जिसका पुरजोर विरोध करते हैं । उन्होंने कहा कि वह लोगों को अपने साथ लेकर कैंट बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करेंगे और हर हाल में लोगों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कर समाधान करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा, विक्की नायक, रेहान, रहमान खान, कबीर मलिक, अनुराग, फहीम खान, मोहन जोशी, दिव्यम अग्रवाल, संजय शर्मा जितिन ओबेरॉय, अंकित शर्मा, हरजीत सेठी, के सी त्रिपाठी, मंजू त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY