उत्तराखंड के कण कण में भगवान का वास: नड्डा

0
156

देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों के संयोजकों एवं प्रभारियों को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर नडडा ने कहा कि उत्तराखंड के कण कण में भगवान का वास है।
उन्होंने कहा कि भक्त को भगवान से मिलाने वाली जन्मभूमि है और स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा, गौरा देवी, वीर जवानों को नमन किया और कहा कि पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर तीरथ सिंह रावत ओर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं बूथ स्तर से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू की है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच मे आने से उत्साह बढ़ता है, बूथ के कार्यकर्ताओं को साधुवाद प्रणाम किया ओर कहा कि बूथ को मजबूत करने के अभियान से कार्यकर्ता जुड़े तो पूर्व राष्टीय अध्यक्ष रहे कुशाबाहु ठाकरे को भी यही सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का वायदा किया था, अब उसमें कार्य शुरू हो चुका है, रोजगार मेलो में ही लोगो को बैंक से लोन मिल रहा है और सरकार के कार्यो सरलीकरण हो रहा है, अफसरी खत्म होगी, उन्होंने कहा कि प्रात: 1० से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने आफिस में बैठेंगे, जिस अधिकारी का जो काम वह वही करेगा। उन्होंने कहा कि दो माह से दिख जनता को परिवर्तन दिख रहा होगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।
वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जरूर मिलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन राज्य की सभी 7० विधानसभाओं में सुना गया और 2०22 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला रहा है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY