पत्नी-नौकर को उतारा मौत के घाट!

0
133

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी धौलास में एक महिला व उनके नौकर की सिर में पाठल मारकर नृसंश हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रेमनगर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घर में छानबीन की तो यह बात साफ हो गई कि घर में न तो कोई लूटपाट हुई है और न ही उनके घर में कोई चोरी की वारदात हुई जिसके चलते यह हत्याकांड हुआ। महिला का पति रिटायर्ड फौजी है और उसने इस हत्याकांड की खबर अपनी बेटी को भी नहीं दी और खामोश होकर घर में बैठा रहा। पुलिस को शक है कि यह हत्याकांड रिटायर्ड फौजी ने ही अंजाम दिया है और ऐसी भी आशंका है कि सम्भवत: फौजी को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी व उसके नौकर के बीच कोई सम्बंध है जिसके चलते इस हत्याकंाड को अंजाम दिया गया है ऐसी आशंकायें अभी गांव में उठ रही हैं। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का खुलासा किसी भी समय हो जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर प्रेमनगर थाना प्रभारी कुलदीप पंत को सूचना मिली कि धौलास गावं में एक महिला व उनके एक नौकर की हत्या कर दी गई है यह खबर मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां का नजारा देखकर थाना प्रभारी को शक हुआ कि कहीं यह हत्याकांड पूर्व फौजी ने अंजाम तो नहीं दिया क्योंकि वह मौके पर खामोश होकर बैठा हुआ था और जांच पडताल के दौरान यह बात पता चली कि फौजी ने अपनी पत्नी व नौकर के हत्या के बारे में अपनी बेटी तक को नहीं बताया। हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस के बडे अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और देखा कि महिला उन्नति शर्मा व उनके नौकर श्याम बहादुर थापा के सिर पर पाठल से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस अफसरों ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और वहां से कई निशान उठाये। पुलिस अफसरों को जांच के दौरान पता चला कि श्याम बहादुर थापा पन्द्रह साल से पूर्व फौजी के घर में नौकर था और उसकी उम्र भी लगभग 55 साल की थी। पुलिस को मौके से ऐसे कोई निशान नहीं मिले जिससे कि यह पता चल सके कि वहां लूट की घटना हुई हो। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि ऐसी आशंका है कि सम्भवत: पूर्व फौजी को अपनी पत्नी व नौकर पर उनके सम्बन्ध को लेकर कोई शक रहा होगा जिसके चलते उसने पाठल से दोनो की हत्या कर दी। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि इस हत्याकांड का ख्ुालासा स्पष्ट हो रहा है और जांच के बाद हत्यारा सलाखों के पीछे होगा।

LEAVE A REPLY