मलिन बस्तियों पर मास्टर स्ट्रोक लगा सकते हैं धामी!

0
108

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में हर इंसान की नब्ज पहचानने के मिशन में आगे बढ़ते राज्य के मुख्यमंत्री ने इस बात का भी खाका तैयार करना शुरू कर दिया है कि आखिरकार ऐसे कौन से मुद्दे हैं जिस पर विपक्ष आवाम को अपने पाले में लाकर उसके सहारे जीत हासिल करने का खाका बनाये हुये है। मुख्यमंत्री हर इलाके की पीडा को बारीकी से पता करके उसका हल निकालने के मिशन में आगे बढ़े हुये हैं वहीं भाजपा के दर्जनों पार्षदों व कुछ विधायकों के मन में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मलिन बस्तियों को मालिकाना हक न मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है और वह दावा कर रहे हैं कि भाजपा मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए वचनबद हैं। ऐसे में अब एक ही चर्चा उठनी शुरू हो गई है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मलिन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने का एक बडा मास्टर स्ट्रोक भी खेल सकते हैं। अगर मुख्यमंत्री ने चुनाव से कुछ माह पूर्व मलिन बस्तियों के वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए मलिन बस्तिवासियों को मालिकाना हक देने की दिशा में कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराने का मास्टर स्ट्रोक चला तो उन कांग्रेसी नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसक जायेगी जो मलिन बस्तिवासियों को लेकर अपनी राजनीति चमकाकर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के अन्दर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए 2०22 का विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता वापस लाना एक बडा मिशन है और इस मिशन को पूरा करने का जिम्मा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुष्कर सिंह धामी को सौंप रखा है। पुष्कर सिंह धामी के सामने एक लम्बा राजनीतिक भविष्य है इसलिए वह अल्प कार्यकाल में ही राज्य के अन्दर ऐसा करिश्मा करके दिखाना चाहते हैं जिससे कि राज्यवासी यह सोचने के लिए मजबूर हो जायें कि सत्ता में राजा नहीं बलिक पुष्कर सिंह धामी जैसा जनसेवक होना चाहिए। पुष्कर सिंह धामी राज्य को एक खुशहाल बनाना चाहते हैं इसलिए वह किसी भी इंसान को तिनकाभर भी दर्द नहीं देना चाहते और राज्य के अन्दर हर उस समस्या को जड से मिटाना चाहते हैं जिसको लेकर आवाम उनसे अब उम्मीद रखने लगी है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के अधिकांश विधायक व पार्षद भी चाहते हैं कि अब पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव से पूर्व मलिन बस्तिवासियों को मालिकाना हक देने का मास्टर स्ट्रोक लगाकर विपक्ष को चारो खाने चीत कर दें।

LEAVE A REPLY