देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की सहसपुर विधासनभा के कई इलाको में क्षेत्रवासी पानी की कमी से जूझ रहे है, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौगाव, कांसवाली में जनता की समस्याए सुनने के दौरान पता चला की कई महीनो से वे पानी की समस्याए से जूझ रहे है, क्षेत्रवासियों ने कई बार पानी की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों वो अवगत कराया पर पानी की समस्याए अभी तक जस की तस बनी है । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जलापूर्ति को लेकर आंदोलन कर जल संस्थान का घेराव किया जायेगा।
इस अवसर पर लक्ष्मी ने कहा कि घरो में पानी का नल तो है पर पानी कई महीनो से नहीं आ रहा है, पानी भरने के लिए क्षेत्रवासियों को दूर जाना पड़ रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सरकार ने हर घर नल का तो वादा कर रखा है पर उस नल में जल ही न हो तो उस नल का क्या फायदा है यह इस गांव में आकर देखा जा सकता है।
इस अवसर पर लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो से तत्काल इस विषय पर बात की और उन्होंने भरोसा दिया की पानी जब तक घरो में नहीं आ जाता तब तक पानी के टैंकरों से क्षेत्र में पानी पहुचाया जाएगा और जल्द ही पानी घरो में भी आने लग जाएगा।इस अवसर पर लक्ष्मी ने कहा की अगर जल्द ही सहसपुर विधानसभा में चरमराई हुई है जलापूर्ति को ठीक नहीं किया जाएगा तो वह क्षेत्र की जनता के साथ जल संस्थान कार्यालय का घेराव करेंगी। इस अवसर पर आज की बैठक में उनके साथ दुजेंद्र दत्त पांडे, मोहन लाल पांडे, शेर सिंह बिष्ट, बिजंती भट्ट, प्रेमलता बिष्ट, सरोज भट्ट, शशि देवी, अनुज पांडे, धर्मेन्द्र डबराल, रवि नेगी आदि मौजूद रहे ।
