देहरादून(संवाददाता)। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू-कानून लागू किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में इस पर सरकार को मुहर लगाये अन्यथा इसके लिए आंदोलन किया जायेगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि देश की सेवा में उत्तराखंड के युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग करती है कि 23 अगस्त से होने वाले विधानसभा सत्र में एक संकल्प सर्वसम्मति से लाए कि 1979 में जब मंडल आयोग बना था आयोग उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में नहीं गया था और न ही उस समय के किसी भी सांसद ने आयोग के सामने पेश होकर पर्वतीय आंचल में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी जातियों की पहचान कर ओबीसी में शामिल करने के लिए नहीं कहा था अत: अब मंडल आयोग के मानकों के अनुरूप 1979-8० में सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति क्या थी उसके आधार पर जातियों को ओबीसी में शामिल किया जाए।
उन्होंन ेकहा कि बीजेपी और कांग्रेस द्वारा वह कानून की बात की जा रही है परंतु इन दोनों दलों ने कृषि भूमि का बंदोबस्त अथवा चकबंदी तक नहीं कराई है और इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि पहले चकबंदी कराओ उसके बाद भू कानून पास कराया जाए उत्तराखंड में पर्वतीय संस्कृति और तराई क्षेत्र की तराई संस्कृति बची रहे और पलायन के माध्यम से क्षेत्रों की डेमो ग्राफी न बदली जाए तथा कृषि भूमि बच पाए वैसे भी जब राज्य बना था तब कृषि भूमि 13 प्रतिशत थी जो अब घटकर 11.3० प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यदि सत्ता में आती है यह सरकार में भागीदारी होती है तो पलायन रोकने हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ प्रत्येक जनपद में मिनी सिडकुल की स्थापना कर उस जनपद के युवाओं को उन्हीं के जनपद में रोजगार की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय आंचल में फल पतियों को विकसित कर तथा भेड़ बकरियां मोन पलायन की योजना के साथ-साथ प्रदेश में पर्वतीय तथा तराई क्षेत्र की कृषि नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सीएजी की जो विभिन्न विभागों की रिपोर्ट होगी उस पर शत-प्रतिशत अमल किया जाएगा तथा भ्रष्टाचार पर रोक रोक लगाई जाएगी!। इस अवसर पर अनिल कुमार जो कि समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे हैं और किसानों के साथ संघर्ष किया है उनको आज प्रदेश महासचिव नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को व्यापक स्तर पर मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एस एन सचान, मुख्य प्रवक्ता सुभाष पवार, मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी , जिलाध्यक्ष आलोक राय, महानगर महानगर अध्यक्ष नासिर मंसूरी, अनुराग कुकरेती आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
