नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने स्वर्गीय बडोनी को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
131

देहरादून(संवाददाता)। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नायक उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर घण्टाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा है कि आज के परिवेश में हमें स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, सीताराम नौटियाल, नवीन सिंह पयाल, कमर खान ताबी, विकास नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बांगा, प्रवीण बांगा, नवनीत सेठी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY