नियमितिकरण करने की मांग को मलिन बस्तियों का धरना प्रदर्शन

0
135

देहरादून(संवाददाता)। मलिन बस्तियों का नियमितीकरण किये जाने की मांग को लेकर रिस्पना नगर समन्वय सोसायटी के तत्वावधान में मलिन बस्तीवासियों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और कहा कि जल्द ही इस ओर ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया।
यहां रिस्पना नगर समन्वय सोसायटी के कार्यकर्ता व मलिन बस्तीवासी अध्यक्ष सुमित्रा देवी के नेतृत्व में गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर मलिन बस्तियों को नियमितीकरण किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी ने कहा है कि आज के परिवेश में मलिन बस्तियों को नियमित किये जाने की आवश्यकता है और बार बार तीन तीन साल तक मलिन बस्तियों को नहीं उजाडेंगें की घोषणा करते हुए सरकार ने फिर से मलिन बस्तियों में निवास कर रहे लोगों को एक और झुनझुना दे दिया है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में मलिन बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने के लिए एक्ट बनाया गया था और कई लोगों को पटटे भी आवंटित किये गये थे लेकिन आज उस एक्ट का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही मलिन स्तीवासियों को नियमितत कर मालिकाना हक प्रदान किया जाये।
इस अवसर पर जबर सिंह पावेल ने कहा है कि सरकार को जल्द ही मलिन बस्तिवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया जाना चाहिए जिससे उन्हें बार बार भ्रम की स्थिति में नहीं जीना पडे। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल इस दिशा में कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया ओर मुख्यमंत्री से मलिन बस्तियों को नियमित कर मालिकाना हक प्रदान किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि कई वर्षों से अपनी रिस्पना नगर कालोनी के नियमितीकरण के लिए प्रयासरत है लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है । ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में इस क्षेत्र की आबादी 1० से 12 हजार है जो की उत्तराखंड के ही निवासी है और कई वर्षों से यहां पर रहने वाले सभी प्रकार के टैक्स बिजली, पानी के बिल नियमित रूप से भी दे रहे है। ज्ञापन में कहा गया है कि रिस्पना नगर क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द नियमित करने की मांग की गई है ाअैर आगामी विधानसभा सत्र में इस पर कानून बनाया जाये अन्यथा जल्द ही इस विषय पर एक बडा आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में सोसायटी के सचिव मनोज कुमार सेमवाल, अयोध्या प्रसाद, मुकेश गैरोला, शीशपाल सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह नेगी, जबर सिंह पावेल, सचिन कुमार गर्ग, रिजवान अली, मोमीन, किरण अरोडा, चित्रा भंडारी, गीता शर्मा सहित अनेक मलिन बस्तीवासी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY