कांग्रेसियों ने किया आशीर्वाद जन यात्रा का विरोध

0
228

ऋषिकेश(संवाददाता)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आर्शीवाद यात्रा का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अजय भट्ट वापस जाओ की नारेबाजी ने माहौल को पूरी तरह से गर्मा दिया।उग्र तेवरों के साथ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को शांत रखने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मश्क्कत करनी पड़ी।
मंगलवार को शहर में सियासी सरगर्मियां उफान पर रही।केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की आर्शीवाद जन यात्रा के लिए जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश का माहौल देखा गया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी अच्छी खासी तादात में सड़कों पर उतरे और आर्शीवाद यात्रा के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रंचड बहुमत का आर्शीवाद देकर बुरी तरह से छली जा चुकी है।ऋषिकेश विधानसभा में भी भाजपा विधायक को तीन बार यहां की जनता ने अपना आर्शीवाद दिया है।नतीजा यह है कि, विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पढ़ें हैं।सरकार व उसके नुमाइंदे जनता से आर्शीवाद मांगने का हक खो चुके हैं।प्रदशर्नकारियों मे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय,वीरेंद्र सिंह सजवाण, दीपक धंमादा,मनीष शर्मा ,एंकात गोयल, सोनू पाण्डेय ,जीतेंद्र पाल पाठी,जयपाल सिंह, देवेन्द्र प्रजापति,सुधीर राय,अभिषेक शर्मा,विवेक तिवारी,मधु जोशी,सरोज देवराडी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

LEAVE A REPLY