देहरादून(संवाददाता)। आजादी की75वीं बर्षगांठ के अवसर पर आज माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज राज्य कार्यालय पर झण्डारोहण कर आजादी के आन्दोलन के शहीदों को नमन किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर झण्डारोहण सैदुल्लाह अंसारी ने किया । इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुऐ पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने आजादी के आन्दोलन के शहीदों को याद करते हुऐ कहा है कि आज शहीदों के सपने अधूरे हैं । उन्होंने कहा है कि आज आजादी के बाद की उपलब्धियों को बचाने का सवाल प्रमुख है। उन्होंने कहा है कि जब से आर एस एस समर्थित मोदी सरकार सत्तासीन हुई है तबसे देश की संवैधानिक संस्थाऐं खतरे में हैं तथा देश में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा है ,जिसके लिये मोदी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी तथा साम्प्रदायिक परस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है । इस अवसर पार्टी सचिव मण्डल की नेता इन्दु नौडियाल ने मोदी सरकार की महिला ,दलित विरोधी नीतियों की कडीघ् आलोचना की तथा एस एफ आई के अध्यक्ष नितिन मलेठा शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष पर बल दिया ।
संगोष्ठी का समापन जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ने किया तथा आह्वान किया सरकार की जनविरोधी साम्प्रदायिक परस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करें । इस अवसर पर अनन्त आकाश ,पीयुष शर्मा ,हिमांशु चौहान ,किशन गुनियाल ,भगवन्त पयाल ,,नुरैशा अंसारी ,रविन्द्र नौडियाल ,सीमा ,चन्दा ,मोहम्मद रजी ,रेखा ,साबरा ,पूनम आर्य आदि प्रमुख थे ।
