देहरादून(संवाददाता)। स्वतंत्रता दिवस-2०21 के अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। अशोक कुमार ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी और सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार ने स्वतंत्रता दिवस-2०21 पर राष्ट्रपति के राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियोंध् कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया गसर। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व उनके परिजनों को अपनी शुभकामनायें दी और बताया कि पदक उच्च कोटि का कार्य करने वाले कार्मिकों को ही प्रदान किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ही पदक दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते है कि देश को आजादी कठिन परिश्रम और एक लम्बी लड़ाई के बाद मिली है, इसलिए देश की आजादी को बनाये रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आन्तरिक सुरक्षा के लिए है और देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। उत्तराखण्ड पुलिस छोटी पुलिस जरूर है, लेकिन सबको पता है कि हम एक्टिव है मॉर्डन है। हमारे काम इतने बड़े हैं, जिनके राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के सबसे बड़े 3०० करोड़ के साइबर फ्रॉड पावर बैंक एप फ्रॉड का पर्दाफाश हमारे द्वार ही किया गया, जिसके बाद देश की अन्य पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यवाही की गयी। हम सभी मिलकर एक मिशन के रुप में उत्तराखण्ड पुलिस को देश की सर्वोत्तम और स्मार्ट, संवेदनशील और पीपुल फ्रेंडली पुलिस बनाएंगे।
इस अवसर पर इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, फायर ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक पुष्पक ज्योति, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएम रिधिम अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनन्द भरणे, सहित समस्त अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षकध् पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।
