मुख्यमंत्री ने किया पुलिस लाईन रेसकोर्स में ध्वजारोहण, ली सलामी

0
162

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर सरकारी, अद्र्ध सरकारी, स्कूलों, कॉलेजों एवं राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया और मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन के स्टेडियम में किया गया जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की खरीद फरोख्त को रोकने व भू कानून के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जायेगा और यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री देने की संस्तुति कर दी गई है और स्व सुन्दरलाल बहुगुणा स्मृति में प्रकृति संरक्षण पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के 1०वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के मोबाइल टेबलेट नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगें। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया है और इज ऑफ डूइंग बिजनेस की शुरुवात हुई,है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन के तहत महालक्ष्मी किट योजना शुरू की गई है और अन्न योजना में 63 लाख लोगों को प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षको को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कोरोना काल मे पढ़ाई को ऑफलाइन से ऑनलाईन में कन्वर्ट किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहरकान्त धयनी की अध्यक्षता में कमेटी करेगी देवस्थानम बोर्ड को लेकर रिपोर्ट तैयार,तीर्थ पुरोहितों से भी कमेटी करेगी विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर प्रभावी कानून बनेगा और उप समिति बना कर इस विषय पर सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि
आज हम सैनिकों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे है और स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और यह हीरक जयंती भी है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए शहीद आंदोलनकारियों, आंदोलनकारियों, मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अध्योध्या में राम मंदिर का निर्माण केन्द्र सरकार के कार्यकाल में संभव हो पाया है और इसी प्रकार से जम्मू एवं कश्मीर में धारा 37० व 35 ए को भी आजादी दिलाई गई और आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य व उज्जवला योजना से महिलाओं को राहत देने का काम केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 22 से 24 हजार रोजगार देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारमुक्त शासन चलाने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से ही पूर्ण रूप से तैयारियां कर दी गई है और सभी व्यवस्थायें की गई है और बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाये गये है।
उन्होंने कहा कि चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन राज्य में कर दिया जायेगा और इसके लिए केन्द्र से 17 लाख वैक्सीन के कोटे की मांग की गई है। सौर व पीरूल ऊर्जा से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू की गई है और प्रदेश में 759 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर निशांत कुमार, कृष्णचन्द्र भटट, राधे बल्लभ राणा, सुनील तोमर, राजन सिंह, भगवती प्रसाद पंत, अंकुश मिश्रा उमेश कुमार, कर्नल आई एस थापा, कर्नल अमित बिष्ट, प्रशिक्षक अनिल कुमार, नायक चन्द्र सिंह नेगी, वंदना कटारिया के स्थान पर सौरभ कटारिया, अनिरूद्ध थापा, निवेदिता कार्की, अनूप बिष्ट, डा. सरोज नैथानी, कुलदीप मार्तोलिया, डा. हरीश चन्द्र मार्तोलिया, पर्यावरण मित्र सोनू पाल, मनोज रमन, रवि, सिविल डिफेंसे से उमेश्वर सिंह रावत, अजय सोनी, हरभजन सिंह, रवि आनंद, वीर सिंह, स्वामी असीमानंद, सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचम सिंह को सम्पत्ति कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल आमा, विधायक खजानदास, मुख्य सचिव डा. एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, डीजीपी अशोक कुमार, मनीषा पंवार, अभिनव कुमार, विनय गोयल, बलजीत सोनी आदि शामिल रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन पहुंचे और वहां पर ध्वजारोहण किया।

LEAVE A REPLY