राज्य सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

0
135

देहरादून(संवाददाता)। महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ टेक होम राशन का ई-टेंडर निरस्त करने की मांग को लेकर एस्ल ेहॉल चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। यहां महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पहुंचे और जहां पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि टेक होम राशन का ई-टेंडर शीघ्र निरस्त किया जाए। जिससे महिलाओं का रोजगार बना रहे। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार महिला समूहों की अनदेखी कर टेक होम राशन को ई- टेंडर के माध्यम से जारी करवा रही है। जो कि इन संस्थाओं से जुडी महिलाओं का अपमान है। इस अवसर पर रमन ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कर रही है। दूसरी तरफ स्वरोजगार का माध्यम बनने वाले कार्यों को ठेके पर देकर महिलाओं से उनकी रोजी-रोटी के साधन को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन की व्यवस्था महिला समूहों के माध्यम से 2०14 से सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस कार्य से जहां महिला समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वहीं महिलाओं ने विभिन्न माध्यमों से ऋण लेकर राशन व इसकी पैकिग का सामान खरीदकर अपने घरों पर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक से टेक होम राशन की व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने से न सिर्फ महिलाओं का रोजगार छिनेगा, बल्कि सरकार के इस निर्णय से महिलाएं अनावश्यक कर्ज के बोझ तले दब जाएंगी।
इस अवसर पर कमलेश रमन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक महिला होकर महिलाओं के उत्पीडन कर रही है ऐसे मंत्री को तत्काल अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होनें कहा कि सरकार से टेक होम राशन की व्यवस्था को ठेके पर नहीं दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही रमन ने यह चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने अपने कदम पीछे नही हटाया तो महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में स्वयं सहायता समूह सरकार के विरोध में आंदोलन प्रदर्शन करेंगी।

LEAVE A REPLY