देहरादून(संवाददाता)। हरिद्वार निवासी समाजसेवी कपिल देव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गत वर्ष 2०2० में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर सरोज नैथानी व उसके सहायकों द्वारा कोविड बजट में करोडो रूपये के घोटाले किये गए थे और एएन एम प्रमोशन में ही बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया था और ट्रांसफर पोस्टिंग व नियुक्ति में भी भारी भ्रष्टाचार किया गया था। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में इस लड़ाई को लडऩे का काम किया जायेगा।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए इन सभी विषयों को लेकर उनके माध्यम से पत्राचार के माध्यम से स्वास्थल महकमें में आला अधिकारियों को दर्जनों पत्र लिखे और सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया इलैक्टोनिक मीडिया में भी यह मामला गत वर्ष सुकियों में रहा था इन सब घोटालो व भ्रष्टाचार को लेकर उच्च अधिकारियों ने डॉक्टर सरोज नैथानी को हरिद्वार सीएमओ पद से हटा दिया गया था और विभाग के आदेशानुसार उपरोक्त सभी भ्रष्टाचार व घोटालों की जान कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी लेकिन उस जाच को डॉक्टर तैथानी ने सेटिंग गेटिंग के तहत दबा दिया गया था। उन्होंने कहा कि उपरोक्त भ्रष्टाचार व घोटालों के सम्बंध में हरिद्वार ग्रामीण विधायक वर्तमान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने भी अनेको पत्र आला अधिकारियों को इस भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में लिखे थे सभी पत्राचार को संज्ञान लेते हुए डॉक्टर नैथानी व इसके सहयोगियों के खिलाफ जो जांच चल रही थी उस जांच में वह दोषी पाये गये थे लेकिन उस जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर नैथानी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई थी बल्कि डॉक्टर नैथानी को और मलाईदार महत्वपूर्ण पद दे दिया गया था उसी पद पर डॉ नैथानी आज तक विराजमान है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी घोटाले व भ्रष्टाचार के साक्ष्य सूचना के अधिकार में एकत्रित करके उच्च न्यायालय नैनीताल में एक जनहित याचिका दायर की गई थी और गत माह को उच्च न्यायालय से सबूतों का संज्ञान लेते हुए याचिका को स्वीकार किया और उसमें मुख्य स्वास्थ्य सचिव व महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखण्ड डॉक्टर सरोज नैथानी वर्तमान सी एम ओ हरिद्वार व अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह के अंदर उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का बहुत बड़ा घोटाला है एक समाजसेवी होने के नाते हमने अपना यह दायित्व समझा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर जीरो टोरलेंस सरकार का सहयोग किया है और आगे भी करेंगे और उनकी कमाई का पैसा जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार के तहत हडप करने की कोशिश करेंगे उसके खिलाफ इसी प्रकार महिम चलाकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लडऩे का काम करेंगे और भ्रष्ट अधिकारी को बिल्कुल भी बक्सा नहीं जायेगा।
