संवाददाता
देहरादून। सार्वजनिक निगमो के कार्मिकों की समस्याओं को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधि मंण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से उनके निवास कार्यालय पर मिला और समस्याओं के समाधान की मांग की और मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्मरण रहे महासंघ द्वारा बीते रोज प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक मे सार्वजनिक निगमो के कार्मिक यूनियन रोडबेज संयुक्त परिषद, वन विकास निगम कर्मचारी संघ, पेयजल निगम संयुक्त समन्यव स मिति, के साथ हुई बैठकों के कार्यवृत्त के अनुसार कार्यवाही न होने के साथ, राज्य स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड व्यवस्था, मकान किराया भत्ता 7वे वेतनमान के अनुसार दिया जाना, पेयजल निगम का राजकीयकरण, के महत्वपूर्ण मांग, राज्य कार्मिकौ की भांति सार्वजनिक निगमो में शासनादेशो के अनुरूप एसीपी निर्धारण के पश्चातआँडिट आपत्ति तिथि से पूर्व पुनरोघाटित( तमवचमद) न करने के सन्दर्भ में वार्ता की गयी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अपर मुख्य सचिव आन्नद बर्धन को उक्त बिन्दुओं पर महासंघ के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण हेतु कहा गया । इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुसांईं द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये कहा गया कि आँडिट आपत्ति को तत्कालीन तिथि से पूर्व पुनरोघाटित न करने वन विकास निगम और परिवहन निगम के हजारों कार्मिक मानसिक उत्पीडन से बच जायेगे, जिस मा मुख्यमंत्री आज अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लेगे। इस अवसर पर महासंघ के महासचिव वी यस रावत द्वारा कहा गया परिवहन निगम व जल निगम मे वेतन समय से दिये जाने की व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर वार्ता के पश्चात समायोजनञ्चवसूली की मार से प्रत्याडित काँर्मिकौ ने राहत की साँस ली। इस अवसर पर महासंघ द्वारा कहा गया समस्याओं का समाधान न होने तक महासंघ अपना आन्दोलन वापस नही लेगा। इस अवसर पर वार्ता करने वालों मे दिनेश गुसांई, दिनेश पन्त,वी एस रावत, प्रेम सिंह रावत, राम कुमार, अजय बेलवाल, पंकज, गोविंद मेहरा, टी एस बिष्ट आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
