पहाड़ी व्यंजनों की महक के साथ तीज पर्व की शुरुआत

0
158

अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में धूमधाम से तीज पर्व मनाया गया और इस अवसर पर यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक व जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट जनपद अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का नोडल अधिकारी जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर दीपा दानू के सिर पर सावन सुंदरी का ताज सजा।
इस अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता, पहाड़ी व्यजंन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था भी की गयी थी । इस अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम रेनू अधिकारी, द्वितीय काजल अधिकारी, तृतीय प्रेमा आर्य रही। कुमाऊँनी व्यजंन प्रतियोगिता में प्रथम यमुना पाल, द्वितीय दीपा दानू, तृतीय तारा देवी रही। इस अवसर पर कुमाऊँनी परिधान प्रतियोगिता में प्रथम जमुना बोरा, द्वितीय दीपा दानू तृतीय अन्जु पाठक रही और वहीं सावन सुंदरी दीपा दानू रही। कार्यक्रम में विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु, जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, उनि दामोदर कापड़ी, उनि पुष्पा भट्ट प्रधान लिपिक, हेमा ऐठानी पीआरओ, मका प्रेमा आर्या, जमुना दरियाल सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन उनि दामोदर कापड़ी एवं सरिता पाठक द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY