आंदोलनकारी बेदी ने की मुख्यमंत्री से भेंट

0
138

ऋषिकेश- वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जोगिंदर सिंह बेदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। अपने पुत्र युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष गगनदीप सिंह बेदी के साथ मुख्यमंत्री से मिले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बेदी ने सी एम को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान उत्तराखंड के आंदोलनकारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए राज्य आंदोलनकारी जोगिंदर सिंह बेदी ने सीएम को बताया कि उत्तराखंड राज्य की कमान युवा नेतृत्व के रूप में आपके द्वारा संभालने के बाद जहां समूचे उत्तराखंड के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है वहीं उत्तराखंड के आंदोलन में सक्रिय भूभिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों के लिए भी उनकी समस्याओं के निराकरण की नई आस जगी है।उन्होंने कहा कि निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

LEAVE A REPLY