राष्ट्रीय वर्कशॉप में शामिल हुई प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी पूनम शर्मा

0
170

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तेलंगाना में राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज के लिए राष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा हैदराबाद शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे भारत के सभी राज्य की महिला मोर्चा की मीडिया एवं सोशल मीडिया की टीमों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में उत्तराखंड प्रदेश से महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा एवं गढ़वाल सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी भी शामिल हुई थी। यह कार्यशाला दो अलग-अलग विभागों में संपन्न की गई। सोशल मीडिया की महिलाओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी अमित मालवीय और राष्ट्रीय सोशल मीडिया महिला मोर्चा प्रभारी सुजाता ने लिया। मीडिया की महिलाओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा राष्ट्रीय महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीतू डबास ने लिया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल.संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के अरुणा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु गोस्वामी राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत सुप्रीत कौर तेलंगाना स्टेट प्रेसिडेंट संजय बंदी तेलंगाना स्टेट महिला मोर्चा प्रेसिडेंट गीता मूर्ति के साथ भारत के विभिन्न राज्यों से कार्यशाला के लिए आई हुई महिलाएं खास तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तेलंगाना टीम ने अपना पूरा सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY