साल भर से नहीं मिल रहा सरकारी राशन

0
169

सितारगंज(संवाददाता)। नगर पालिका के सभासद रवि रस्तोगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर राशन उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सालभर से 25०० लोगों के राशनकार्ड आनलाइन नही हो सके है। इस वजह से गरीब कार्डधारकों को सरकारी अनाज का एक भी दाना नही मिल पा रहा है। वह अफसरों से कई बार वंचित राशनकार्ड के आनलाइन करने की मांग कर चुके है। लेकिन अफसर इस गंभीर समस्या पर बिल्कुल ध्यान नही दे रहे है। इस वजह से आनलाइन से छूटे निर्धनों परिवारों के घरों में चूल्हे तक नही जल पा रहे है। आनलाइन हो चुके राशनकार्ड पर ही सरकारी अनाज सस्ता गल्ले की दुकानों के लिये जारी किया जा रहा है। सितारगंज क्षेत्र के 25०० लोगों के पिछले एक साल से राशन कार्ड आनलाइन नही किये गये है। जिसके कारण खाद्य सुरक्षा, अन्तोदय कार्डधारकों को सस्ते गल्ले की दुकानों से बिना सरकारी अनाज लिये वापस लौटना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी आनलाइन से वंचित निर्धन परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राशनकार्ड होने के बावजूद ऑनलाइन कार्डधारकों के घरों में चूल्हे ठंडे पड़े रहे। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिये उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर छूटे 25०० लोगों के कार्डों को आनलाइन करने की मांग की। लेकिन अफसर टालते रहे। आनलाइन से वंचित कार्डधारक भी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। सभासद ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के बाद गरीब, मजदूर वर्ग के राशनकार्डधारक सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

LEAVE A REPLY