विकासनगर(मनोज सैनी)। आज प्रात: तिलक भवन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई तत्पश्चात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजय किशोर की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गए ब्लाक कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष 6 महासचिव व 1० सचिव नियुक्त किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद अलीम, गुरचरण सिंह, दीपक थापा व अकरम खान को नियुक्त किया गया महासचिव पद पर अर्जुन सिंह ,सलमान, विपिन, विजेंद्र यादव, आलमगीर वा शादाब को नियुक्त किया गया वहीं सचिव पद पर रवि कुमार ,इदरीश, सलमान, इमरान, ऋषि पाल, विकास, नसीम परमजीत ,शराफत , अब्दुल गफ्फार को नियुक्त किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजय किशोर ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया व कहां की सभी कांग्रेस के स्तंभ अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीति के अनुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे व आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस के साथी प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर अपने अपने क्षेत्र में आम जनता को सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे व कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ओबीसी विभाग नितिन वर्मा ने कहा कि नई की नई कार्यकारिणी पूरे ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम सभा में जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ जन विरोधी नीतियों का विरोध करेगी व आमजन को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा में यह कार्यकारिणी क्षेत्र से भाजपा के निष्क्रिय विधायक को उखाड़ फेंकने में अहम योगदान निभाएगी इस अवसर पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल,राजवीर पवार, भगत सिंह, असद खान ,अमरदीप मजीठिया, दीपक कुमार वर्मा सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।
