देहरादून । उत्तराखंड के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के समस्याओं से संबंधित एक पत्र दिया साथ ही पत्रकारों पर किए गए मुकदमे और पत्रकारों के हो रहे उत्पीडऩ को लेकर कार्यवाही की बात को संज्ञान में लाया ।पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया की सचिवालय और विधानसभा में समाचार संकलन के लिए जा रहे पत्रकारों को अब शासन के द्वारा वाहन पास निर्गत नहीं किए जा रहे हैं जिससे अक्सर सचिवालय और विधानसभा के गेट पर सुरक्षा कर्मी के साथ तकरार की स्थिति बनी रहती है जबकि पूर्व में सचिवालय और विधानसभा में समाचार संकलन के लिए जा रहे पत्रकारों को वाहन पास निर्गत होते रहे हैं ,सभी समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव गत दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें संगठन की तरफ से बधाई भी दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव के द्वारा पूरे राष्ट्र में पत्रकारों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी । संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से कहा की उत्तराखंड विपरीत परिस्थितियों वाला राज्य है जहां 13 में 10 पर्वतीय जिले है , पर्वतीय क्षेत्रों के पत्रकारों के लिए हो विशेष व्यवस्था की जाए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां की पत्रकारों के सुरक्षा और जरूरत की चीजों का ध्यान सरकार देगी । उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर पत्रकारों के साथ कोई अन्याय हुआ है तो उसकी जांच ईमानदारी से की जाएगी और न्याय होगा।
