नाली सफाई अभियान की खुली पोल

0
169

मनोज सैनी
विकासनगर। उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से हो रही मानसून की बारिश ने नगर पालिका विकासनगर के नाली सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी है। मंगलवार को सुबह कुछ समय हुई लगातार बारिश के चलते पालिका क्षेत्र की सड़कें जलमग्न न दिखाई दी। इस पूरे मामले पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अपनी सफाई देते नजर आए।
जुलाई का महीना आते ही उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर है ऐसे में बारिश के चलते विकासनगर की गलियों में जमा पानी ने नगर पालिका विकासनगर के नाली सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी है। नगर पालिका द्वारा पिछले जून महीने में नालो व नालियों की सफाई करने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए। बावजूद इसके विकासनगर के कॉलेज रोड भट्टा रोड सिनेमा गली और पंडित देवदत्त मार्ग सहित अन्य जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहता दिखाई दिया। नगरपालिका विकास नगर के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा जून महीने में नालियों व बड़े नालों की तली झाड़ सफाई करवाई गई थी। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर पालिका प्रशासन द्वारा नाले व नालियों की सफाई करवाई गई थी तो चंद मिनटों की बारिश में ही सड़कों पर पानी कैसे जमा हो गया। अब देखने वाली बात होगी कि क्या नगर पालिका के अफसर सडकों पर हो रहे इस जलभराव को लेकर क्या खाका तैयार करेंगे जिससे कि लोगों को जलभराव से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY