पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक से शिष्टाचार भेंट, कर्णवाल की पूछी कुशलक्षेम
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशराज कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने भी देशराज कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
