वर्ष 1971 की जंग की जीत की 5०वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी

0
166

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजीव भवन स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पूर्व सैनिकों की बैठक का आयोजन किया गया और इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से कैप्टन प्रवीन डाबर शिरकत करने पहुॅचे। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाबर ंने कहा कि पूर्व सेनिकों की एकता पर जोर देते हुए वर्ष 1971 की भारत पाक जंग की जीत के जश्न केा समस्त भारत में मनाये जाने की बात पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्ष 1971 की जंग की जीत पर 50वीं वर्षगाठ पर समस्त भारत में जश्न मनाने का कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने कहा कि समस्त भारत के आवाम को वर्ष 1971 में स्वर्गीय इंन्दिरा गांधी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बडी जीत पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है ।
इस अवसर पर सेनि मेजर जरनल एम सी बघानी ने कहा कि पूर्व सेनिकों को कांग्रेस का सहर्ष समर्थन करने की अपील की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सेनिकों तथा पूर्व सेनिकों मान सम्मान देती आयी है और देती रहेगी, उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सेनिकों की उपलब्धियों को अपने राजनैतिक लाभ के लिए नही भुनाया है।
इस अवसर पर सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेनि कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन प्रवीण डाबर की बधाई देते हुए कार्यक्रम की पूर्ण सफलता की कामना की है। रावत ने 1971 की जंग में शहादत देने वाले जाबांज शहीदों को नमन करते हुए देष व प्रदेष के पूर्व सैनिकों से सहर्ष कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की आशा व अपेक्षा की है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि 1971 की 13 दिन की इस जंग में बांग्लादेश को आजाद कर विष्व में अलग राष्ट्र का निर्माण हुआ है। हमें अपने बहादुर सेनिकों पर गर्व की अनूभूति होती है जब हम 1971 की भारत – पाक की जंग की बात करते हैं, और पाकिस्तान के जरनल ए0के0 नियाजी नेतृत्व में पाक के 93 हजार सैनिकों साजो सामान सहित आत्मसमर्पण किया है इस ऐतिहासिक जीत के लिए शहादत देने वाले जांबाज शहीदों को समस्त राष्ट्र नतमस्तक होकर सलाम दर सलाम करता है।
बैठक में मेजर जरनल एम सी बघानी, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कै0 बलवीर सिंह रावत, कर्नल एस पी शर्मा, मोहन सिंह रावत, मेजर हरि सिंह चौधरी, सुदर्शन सिंह नेगी, बलवीर सिंह पंवार, चन्द्रमोहन भटट, नारायण सिंह नेगी, बलवन्त ंिसह, बजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, ताहिर अली, प्रदेष सचिव, नवीन पयाल, पार्षद जगदीश धीमान, इलियास अंसारी, अर्जुन सोनकर, नीरज नेगी, अरूण शर्मा, आशु रतूडी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY