खाद एवं कीटनाशक दवाओं का विधानसभा अध्यक्ष ने किया वितरण

0
170

ऋषिकेश – ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को खैरी खुर्द ग्राम पंचायत मे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत 92 कृषकों को निशुल्क कृषि यंत्र, जैविक खाद एवं कीटनाशक दवाओं का वितरण किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत शिक्षकों को दी जाने वाली कृषि किट वरदान साबित होगी । ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों को जैविक खाद बनाने की तकनीक, आधुनिक कृषि के उपकरण एवं जैविक कृषि, को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग का अभियान सराहनीय है । कहा कि, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने से एवं कृषि यंत्रों का उपयोग करने से कृषको की आय एवं उत्पादन दोगुना हो सकता है ।
खैरी खुर्द पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित कृषि किट वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा सभा अध्यक्ष ने कहा कि समय समय पर कृषि विभाग के माध्यम से कृषिकों को कृषि से संबंधित सुविधा दी जाती है । ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कृषक निवास करते हैं इसलिए इस सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषिको को समय-समय पर उपकरण अवश्य उपलब्ध कराने चाहिए । उन्होंने कहा कि यह सुविधा आधुनिक एवं तकनीकी से युक्त है इससे कृषक अपना उत्पादक क्षमता बढ़ा सकते हैं ।उन्होंने कहा है कि कृषक अन्नदाता है , सरकार द्वारा आधुनिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं सरकार द्वारा प्रदत प्रत्येक सुविधा का लाभ कृषको को मिल रहा है । इस अवसर पर खैरी खुर्द ग्राम पंचायत के प्रधान विजय राम पेटवाल ने नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत कृषि विभाग एवं विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने कृषको के लिए जो सुविधा उपलब्ध कराई है इससे कृषक लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर प्रधान विजय राम पेटवाल, उप प्रधान रोहित नेगी, खंड कृषि अधिकारी कु. आकांक्षा, प्रदीप धसमाना, राजेंद्र रयाल, प्रेमलाल रणाकोटी, दिलमणि डबराल, संदीप कालूडा, कविता पैटवाल, मुकेश गोदियाल, मधु रमोला, रामा चौहान आदि सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY