लाइफ लाइन कही जाने वाले कालसी चकराता मार्ग पर मलबा

0
132

विकासनगर(संवाददाता)। देर रात आई मूसलाधार बारिश के चलते जौनसार की लाइफ लाइन कही जाने वाले कालसी चकराता मार्ग पर जगह जगह सेकड़ो टन पहाड़ी का मलबा आने से मार्ग सुबह 4 बजे से बंद है। इस बीच पीडब्लूडी कालसी क्षेत्र के दोहिरा बैंड और जझरेट में सेकड़ो वाहन फंसे दिखायी दिये।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर से सच साबित हुई है जौनसार बाबर क्षेत्र में देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते जहां एक और जगह जगह मार्ग बंद होने की सूचना मिली, तो वही कई जगह है काश्तकारों की जमीन में खड़ी नगदी फसलें मूसलाधार बारिश के कारण आए पानी की भेंट चल गई।
जौनसार की लाइफ लाइन कही जाने वाले कालसी चकराता मार्ग पर जगह जगह सेकड़ो टन पहाड़ी का मलबा आने से मार्ग सुबह 4 बजे से बंद पड़ा था जिसके चलते सैकड़ों वाहन घंटो तक जाम में फंसे दिखायी दिये।पीडब्लूडी के द्वारा सड़क पर जगह जगह आए मलबे को दो डोजर मशीन सहित एक पोकलेन व तीन जेसीबी मशीनों से हटाने का काम किया जा रहा है। बावजूद इसके पहाड़ों से आया मलबा इतना ज्यादा है कि सुबह 4रू०० बजे से बंद पड़ा कालसी चकराता मार्ग जजरेट में दोपहर 12रू०० बजे के बाद केवल एक तरफ के वाहनों के लिये ही खुल पाया। जौनसार बाबर के दूधियों ग्राम के भराड़ी में देर रात आयी मूसलाधार बारिश के चलते दर्जनों कास्तकारों की जमीन पानी के साथ आये मलबे की भेंट चढ़ गई। खेतों में खड़ी टमाटर, खीरा, अदरक सहित अन्य फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गयी। वहीं गांव का घराट और मछली पालन केंद्र सहित खेल मैदान भी मूसलाधार बारिश के कारण आये जलजले के कारण जमीदोंज हो गया। कल सिंह चौहान, केदार सिंह चौहान, जितेंद्र व संतराम चौहान सहित लगभग एक दर्जन काश्तकारों का कहना है कि उन्हें उनकी फसल का जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलवाया जाये।

LEAVE A REPLY