दून की सडकें करोडो खर्च के बाद भी रही धड्डस

0
141

देहरादून। भले ही लोक निर्माण बिभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने न बख्से जाने की लोनिवि के अफसरों को सख्त हिदायद दे दी हो। लेकिन सड़कों की गुणवत्ता किसी से छुपी नही है।अंदाजा दून की सड़कों पर चलकर लगाया जा सकता है। जिस राजधानी में पूरी सरकार और बड़े अफसर रहते है। उस देहरादून शहर में चंद महीनों पहले करोड़ो की लागत से बनी सड़कें धंसने लगी है,जगह-जगह गड्ढे होने लगे है। इन मार्गो पर गाडिय़ां चलाना असुविधा जनक ही नही असुरक्षित भी है। लोनिवि के अधिकारी बड़े अफसरों के डर से कुछ बोलने को तैयार नही है। कुछ दिनों के लिए स्मार्ट दिखने वाली सड़को के हालत खराब है अब बरसात सर पर है तब सड़को की स्थिति क्या होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। यह तब है जब हर साल करोड़ो रुपया इन सड़कों की मेन्टिनेंश के नाम पर खर्च किये जाते है।राज्य में सड़कों की स्थिति कैसी है इसकी खुद तस्दीक नए नवेले विभागीय मंत्री शुक्रवार को लोनिवि के अफसरों की बैठक में कर चुके है। हालांकि जब लोनिवि के अफसरों से इस बाबत पूछा गया तो वे भी असहाय दिखे,अफसरों का खौफ उनके चहरे पर साफ देखा गया। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज भी सड़को की हालत पर चिंता जाता चुके है,मंत्री के मुताबिक सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते है। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि बरसात सर पर है लेकिन नालियों की सफाई नही हुई ,तुरंत इनकी सफाई करवाई जाय।सड़को की निर्माण में गुणवत्ता लाने के साथ साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मंत्री के सख्ती के असर राजधानी की सडकों जिस पर पर पूरी सरकार चलती है। होता है कि नही। किस किस अफसर पर घटिया निर्माण करवाने पर कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY