जीआईसी हल्दूचौड़ अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेणी में शामिल

0
159

लालकुआ। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम बढ़ाते हुए राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ को अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में कर क्षेत्र के बच्चों का भविष्य को सवारने का कार्य किया है। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर राजकीय इंटर कॉलेेज को सी बी एस ई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट तक की मान्यता प्रदान की । अब यहां अध्यनरत शिक्षार्थियों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों के अनुरूप निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो सकेगी
शुक्रवार को हल्दूचौड़ पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने राजकीय इंटर कॉलेज में हल्दूचौड़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रणाली लागू करने के लिए कृत संकल्प है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने से यह विद्यालय अब अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में शामिल हो गया है जिससे यहां पर स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा प्रदान की जाएगी इससे पूर्व अरविंद पांडे ने यहां पहुंचने पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया इस अवसर पर उनके साथ विधायक नवीन दुम्का जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ब्लाक प्रमुख रूपा देवी जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार सदस्य हेमंत नरूला इंदर सिंह बिष्ट प्रकाश गजरौला दीपक जोशी नंदन गोस्वामी गिरीश जोशी एडवोकेट राजीव मोहन बिरखानी, भाजपा नेत्री रमा तिवारी, रोहित बिष्ट के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY