ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में सुमन विहार गली नम्बर 31 में जलभराव की परेशानी से निजात पाने और गढ्ढे को भराने को लेकर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य नगर आयुक्त ने ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही को आदेश कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि विगत कई वर्षों से सुमन विहार गली नम्बर 31 में रोड पर पानी उकठ्ठा होता रहा है जिसके कारण लोगों आने जाने में परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। साथ ही पानी भरे होने के कारण बीमारी होने का ख़तरा भी बना हुआ है ।क्षेत्रीय निवासी मुकेश रावत ने कहा कि हम लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला को मौके पर बुलाकर यथा स्थिति से अवगत करवाया जिसके पश्चात उनके साथ जाकर हमने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेसित कर समस्या के विषय में बताया। मौक़े पर जय सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, शोभा भण्डारी, सुमन रावत, सोनिया यादव, विद्या कोहली मौजूद थे ।