प्रशिक्षण प्राप्त जवानों का प्रदर्शन

0
273

देहरादून(संवाददाता)। युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग द्वारा कुंभ मेला डयूटी हेतु प्रशिक्षित किये गये जवानों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कहा क िजल्द ही इस ओर कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन किया जायेगा।
यहां प्रशिक्षित बड़ी संख्या में सर्वे चौक स्थित जिला पीआरडी कार्यालय में इकटठा हुए ओर वहां पर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा है कि कुंभ मेला डयूटी से पहले उत्तराखंड युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग द्वारा 2०21 में उत्तराखंड के कई जिलों में ब्लॉक वाईज नि पीआरउी जवानों को प्रशिखण दिया गया उसका किसी भी जवान को अीाी तक कोई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है जबकि पूर्व की भांति उसी नियमावली के अनुसार पन्द्रह दिवसीय प्रशिखण प्रापत करने वाले जवानों को बैज, वर्दी आदि सामान की सारी सुविधायें भी जवानों को दी गई थी उससे संबंधित नियमों का पालन भी बताया गया और आगे कुंभ डयूटी तथा उसके पश्चात डयूटी उपलब्ध होने पर विभग के द्वारा प्रशिक्षुओं को अवगत कराया जायेगा और इससे पूर्व जवानों की तरह डयूटी पर तैनात होने को कहा गया है जै कि अभी कोविड 19 में भी कहीं जवान आवश्यकता नुसार डयूटी पर तैनात रहे ओर अपनी डयूटी को अच्छे से सफलता पूर्वक निभाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रमाण पत्र दिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर कमलेश भटट, उदय रावत, रविन्द्र कुमार, नवीन बिष्ट सहित अनेक प्रशिक्षित शामिल थे।

LEAVE A REPLY